जमुई में आर्केस्ट्रा में फायरिंग, नेपाल की डांसर के चेहरे को छूते हुए निकली गोली
जमुई के लोहरा गांव में एक रिसेप्शन में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। गोली नेपाल की एक नर्तकी के आंख के करीब से निकली, जिससे उसके चे ...और पढ़ें
HighLights
रिसेप्शन में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग।
नेपाल की नर्तकी के चेहरे पर बारूद से झुलसा।
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी।
संवाद सहयोगी, जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक रिसेप्शन समारोह में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग से डांस कर रही नेपाल की महिला डांसर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, इलाके में अफरा- तफरी का माहौल और कुछ क्षण के लिए दहशत फैल गई।
फौरन महिला डांसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया और घटना से संबंधित पूछताछ की जा रही है।
महिला डांसर की पहचान नेपाल के पोखरा इलाका के पप्पू सिंह की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो गुलशन बिहारी महावीर आर्केस्ट्रा लखीसराय की ओर से लोहरा गांव में डांस करने अन्य साथियों के साथ पहुंची थी।
शादी के बाद रिसेप्शन समारोह
दरअसल लोहरा निवासी सतीश महतो के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन समारोह था। इस रात को रंगीन बनाने के लिए गुलशन बिहारी महावीर आर्केस्ट्रा लखीसराय से मंगवाया गया था। जिसमें पांच लड़कियां अलग-अलग जगह से गीत और नृत्य के लिए आई थी। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आनंद सभी लोग ले रहे थे। इसी दौरान युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई।
खबरें और भी
गोली डांस कर रही नेपाल की डांसर पूनम कुमारी की आंख के करीब से गुजर गई जिससे गोली से निकले बारूद के छींटे महिला डांसर के आंख और चेहरे पर पड़ गई और वह घायल हो गई। गनीमत रही की गोली लगी नहीं अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी।
युवकों ने कई राउंड फायरिंग की
महिला डांसर पूनम कुमारी ने बताया कि जब वह स्टेज पर डांस कर रही थी तो दो युवक के हाथों में बंदूक था। गोली किस युवक ने चलाई है वह नहीं देख पाई है। दोनों युवक कई राउंड फायरिंग भी किया था।
शादी समारोह के उत्सव के दौरान फायरिंग में एक महिला कलाकार के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद फौरन टाउन थाना की पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला कलाकार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।-सतीश सुमन, एसडीपीओ जमुई