Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamui News: जमुई में बनेगा बिहार का पहला कंक्रीट डैम, 2579 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

    Updated: Fri, 30 May 2025 09:38 PM (IST)

    जमुई में बिहार का पहला कंक्रीट डैम बरनार जलाशय परियोजना के तहत बनेगा जिसकी 2579 करोड़ रुपये की निविदा जारी हो चुकी है। 37 साल से लंबित इस परियोजना से ...और पढ़ें

    बरनार जलाशय के लिए प्रस्तावित स्थल (जागरण)
    बरनार जलाशय के लिए प्रस्तावित स्थल (जागरण)

    HighLights

    1. जमुई में बनेगा बिहार का पहला कंक्रीट डैम
    2. बरनार जलाशय परियोजना को मिली मंजूरी
    3. किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

    अरविंद कुमार सिंह, जमुई। बिहार का पहला कंक्रीट डैम जमुई में बनेगा। ऐसा बरनार जलाशय परियोजना की निविदा पर अंतिम मुहर लग जाने से संभव होने वाला है। इसके साथ ही बरनार का 37 साल का बनवास टूट गया।

    दरअसल, 2579 करोड़ की निविदा आमंत्रण सूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। संभव है कि रविवार तक निविदा का प्रकाशन भी हो जाएगा। यह जलाशय बीते 40 वर्षों से हर चुनाव में मुद्दा बनता रहा है।

    डैम की बात करें तो इसके बांध की ऊंचाई 74 मीटर तथा लंबाई 285 मीटर होगी। मुख्य नहर दायें भाग की 17 किलोमीटर तथा बायें भाग की लंबाई 24 किलोमीटर होगी। शाखा एवं उप शाखा वितरण प्रणाली की कुल लंबाई 147 किलोमीटर होगी।

    डिस्ट्रीब्यूटरी पूरी तरह अंडरग्राउंड होगी। इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के निर्माण से सोनो, झाझा, गिद्धौर और खैरा प्रखंड अंतर्गत कुल 23000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

    किसानों की आमदनी में 360 करोड रुपये की बढ़ोतरी हो जाने का आकलन है। सिर्फ डैम में मत्स्य पालन से 60 करोड रुपये प्रति वर्ष की आमदनी होगी।

    बरनार जलाशय के लिए निविदा प्रकाशन जिले की बड़ी उपलब्धि है। 37 वर्षों से यह योजना लंबित थी। इसमें भूमि की थोड़ी बहुत समस्या शेष रह गई है। इसे भी समय रहते दूर कर लिया जाएगा। - अभिलाषा शर्मा, जिला पदाधिकारी, जमुई