जमुई : प्रेमिका की याद में खोया रहता था पति, घंटों करता था बात; पत्नी ने टोका तो बोला- वही है मेरी जन्नत, उसी से करूंगा शादी
जमुई में एक विवाहिता के रहते पति ने दूसरी शादी करने का प्रयास किया। पत्नी को जानकारी होने पर उसने विरोध किया, लेकिन पति ने उसे रखने से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें

मायके में रह रही पत्नी, इधर पति रचा रहा था दूसरी शादी; मंदिर पहुंची तो मच गया हड़कंप
HighLights
विवाहिता के रहते पति ने दूसरी शादी का प्रयास किया।
पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मंदिर में रोका विवाह।
पति समेत पांच लोगों पर पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता के रहते उसके पति ने दूसरी शादी करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता अपने मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान पति का दूसरी युवती से प्रेम संबंध हो गया और वह उससे मोबाइल पर घंटों बात करने लगा। जब इसकी जानकारी विवाहिता को हुई तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन पति और उसके परिवार वालों ने दूसरी शादी कराने की बात कह दी।
पंचायत में भी नहीं बनी सहमति, पत्नी को रखने से किया इंकार
मामला कठबजरा गांव निवासी उमेश यादव की पुत्री अंजली कुमारी से जुड़ा है। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व छापा गांव निवासी टोरी यादव उर्फ पूरण यादव के पुत्र बिट्टू कुमार के साथ हुई थी। 15 मार्च को नागी डैम के पास दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पंचायत में लड़की पक्ष ने विवाहिता को रखने की अपील की, लेकिन लड़के और उसके स्वजनों ने उसे साथ रखने से साफ इंकार कर दिया।
मंदिर में रचाई जा रही थी दूसरी शादी, पहुंची पुलिस तो फरार हुए लोग
इसी बीच 17 मार्च को खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर मंदिर में युवक की दूसरी शादी चुपके से कराई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता अपने स्वजनों के साथ मौके पर पहुंची और डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही लड़का और उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोप है कि युवक ने अपने ससुर का मोबाइल छीन लिया और भाग निकला।
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने अपने पति, ससुर, सास मीना देवी, केवली गांव के शंकर यादव और देवर मंझो यादव के खिलाफ आवेदन दिया है। पहले खैरा थाना में शिकायत की गई, जहां से मामला झाझा थाना भेजा गया। झाझा थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।