Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में अनोखा मामला : ‘डॉक्टर साहब! सांप ने डंसा है, ये रहा वो सांप, इलाज कर दो’, देख हैरान रह गए अस्पताल के डॉक्टर

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    जमुई के पकरी गांव में एक महिला को सांप ने डंस लिया, जिसके बाद परिजनों ने सांप को जिंदा पकड़कर महिला के साथ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान ...और पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जमुई। खैरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शनिवार की देर शाम एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। यहां एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसके बाद परिजनों ने घबराने के बजाय गजब की सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने न सिर्फ महिला को संभाला, बल्कि उस सांप को भी जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया।

    सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल

    इसके बाद परिजन पीड़ित महिला और डिब्बे में बंद उस जिंदा सांप को लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का ऐसा करने के पीछे एक खास मकसद था कि डॉक्टर सांप को देखकर उसकी सही पहचान कर सकें और उसी के अनुसार सटीक इलाज शुरू हो सके। सांप के डंसने से पीड़ित इस महिला की पहचान पकरी गांव निवासी उमेश साव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

    घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल भागें

    • पीड़ित को बिल्कुल शांत रखें और उसे सीधा लिटाएं।

    • घाव को साफ कपड़े से ढकें, लेकिन कसकर न बांधें।

    • बिना समय गंवाए मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं।

    Jamui Woman Bitten by Snake Family Brings Snake to Hospital (1)

    घरेलू काम के दौरान बोरे से निकला काल

    परिजनों ने बताया कि किरण देवी हमेशा की तरह घर में अपना घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वह पास ही खड़ी एक साइकिल पर रखे बोरे को हटाने लगीं, तभी बोरे में छिपा सांप अचानक बाहर निकला और उनके पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन परिजनों ने धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ से सांप को काबू कर लिया।

    झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें

    • ओझा या तांत्रिक के पास जाकर कीमती समय बर्बाद न करें।

    • सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में न डालें।

    • मरीज को कोई भी घरेलू दवा या जड़ी-बूटी न खिलाएं।

    समय पर इलाज मिलने से बची महिला की जान

    अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने भी सांप की पहचान की और किरण देवी का तत्काल इलाज शुरू कर दिया। सदर अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, समय पर उचित एंटी-वेनम और इलाज मिलने के कारण किरण देवी की स्थिति फिलहाल पूरी तरह खतरे से बाहर है। हालांकि, एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें अभी अपनी विशेष निगरानी में रखा है।

    खबरें और भी