Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घुटवे शिव मंदिर में अद्भुत प्रेम विवाह : सात फेरे और हर-हर महादेव के जयकारे, ग्रामीणों ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:21 PM (IST)

    जमुई के घुटवे शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। यह सादगीपूर्ण विवाह, जिसमें दहेज नहीं था, प्रेम ...और पढ़ें

    समाज में बदलती सोच : प्रेम विवाह से गूंजा जमुई का घुटवे शिव मंदिर

    समाज में बदलती सोच : प्रेम विवाह से गूंजा जमुई का घुटवे शिव मंदिर

    HighLights

    1. प्रेमी युगल ने घुटवे शिव मंदिर में वैदिक विवाह किया।

    2. ग्रामीणों ने नवदंपती को फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।

    3. सादगीपूर्ण विवाह ने दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया।

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। जमुई जिले के घुटवे शिव मंदिर में गुरुवार को प्रेम और सामाजिक स्वीकृति की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। मंदिर परिसर में एक प्रेमी युगल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

    मिलन से विवाह तक का सफर

    जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। करीब एक वर्ष पूर्व मोबाइल के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। प्रेमी बिहारी हेंब्रम चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घुटवे पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव के निवासी हैं, जबकि प्रेमिका राखी मरांडी बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के डोमाछोराट गांव की रहने वाली हैं। दोनों एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं।

    स्वजन और पुजारी की मौजूदगी में शादी

    स्वजनों की सहमति के बाद घुटवे शिव मंदिर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया। हालांकि, विवाह समारोह में वर पक्ष के लोग ही उपस्थित थे, जबकि कन्या पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और नवदंपती को फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। नवदंपती ने सात जन्म तक साथ रहने का वादा किया। 

    खुशी का माहौल, मंगल गीतों की गूंज

    महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नवविवाहित जोड़े की खुशी में शामिल हुई। पूरे मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि पहले प्रेम विवाह को समाज में गलत नजरिए से देखा जाता था, लेकिन अब समय के साथ लोगों की सोच बदल रही है।

    खबरें और भी

    सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश

    विवाह पूरी सादगी के साथ संपन्न हुआ और इसमें दहेज की परंपरा का कोई स्थान नहीं था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि जब बच्चे खुश हैं तो परिवार और समाज को भी उनका साथ देना चाहिए। ग्रामीणों ने नवदंपती के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

    Love Marriage at Ghutwe Shiv Mandir Jamui Villagers Bless Couple (1)

    समाज में बदलती सोच

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आज के समय में युवा जो अपने साथी के साथ प्रेम संबंध में रहते हैं, उन्हें समाज के समर्थन की जरूरत है। ऐसे विवाह परिवार और समाज दोनों के लिए सकारात्मक उदाहरण बन सकते हैं। इस समारोह ने यह संदेश भी दिया कि प्रेम और स्वीकृति के साथ किया गया विवाह समाज में नए दृष्टिकोण को जन्म देता है।