Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावन में नाग-नागिन का डांस देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, चार मिनट तक अठखेलियां करता रहा सांप का जोड़ा; Video Viral

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 02:24 PM (GMT+05:30)

    Nag Nagin Dance जमुई में नाग-नागिन के एक जोड़े को डांस देखकर लोग रोमांचित हो उठे। सावन के महीने में लोग इस भगवान शिव से जोड़कर देखने लगे। नाग-नागिन के ...और पढ़ें

    Nag Nagin Dance Video: जमुई में सावन में नाग-नागिन का डांस वीडियो वायरल
    Nag Nagin Dance Video: जमुई में सावन में नाग-नागिन का डांस वीडियो वायरल

    संवाद सहयोगी, जमुई। Nag Nagin Dance Video: जमुई में नाग-नागिन का एक जोड़ा अठखेलियां करते नजर आया। सावन में नाग-नागिन के जोड़ा दिखने पर यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

    आपने अक्सर फिल्मों में नाग-नागिन का डांस देखा होगा लेकिन पहली बार जमुई से फिल्मी अंदाज में झूमते हुए नाग-नागिन का वीडियो सामने आया है।

    सांपों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिकंदरा-लछुआड़ मुख्य मार्ग के हीरो चिमनी पर नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर आआ। दोनों जोड़े पर स्थानीय लोगों की जैसे ही नजर पड़ी, लोग इसे भगवान शिव से जोड़कर देखने लगे।

    फिर देखते-देखते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। इस रोमांचक दृश्य को देख लोग दंग रह गए। इस दौरान किसी ने नाग-नागिन की सारी हरकत को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    दरअसल, नाग-नागिन का डांस तीन से चार मिनट तक चला। नाग और नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपटे अठखेलियां करते रहे। वे कभी सिर हवा में लहराते तो कभी जमीन पर रेंगने लगते...यह दृश्य देखकर लोग रोमांचित हो उठे।

    इधर, लोग सावन में सांप के जोड़े को देखना शुभ मान रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान शिव के महीने में नाग-नागिन का दर्शन बहुत अच्छा होता है।

    खबरें और भी