विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pashupati Paras: वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में ये क्या बोल गए पशुपति पारस? भाभी और चिराग को लेकर भी दिया बयान

Published: Thu, 10 Apr 2025 03:33 PM (IST)

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस ने पार्टी की तैयारियों और वक्फ संशोधन बिल पर एनडीए ...और पढ़ें

पशुपति पारस ने वक्फ बिल पर दिया बयान (जागरण)
पशुपति पारस ने वक्फ बिल पर दिया बयान (जागरण)

HighLights

  1. पशुपति पारस ने वक्फ बिल पर केंद्र सरकार को घेरा
  2. पार्टी राज्य के सभी सीटों पर इंटरनल सर्वे भी करा रही

संवाद सूत्र, सिकंदरा(जमुई)। तीन माह से बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के सिद्धांत, नीति और सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है।

पार्टी राज्य के सभी सीटों पर इंटरनल सर्वे भी करा रही है। यह बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस ने बुधवार को सिकंदरा के राधिका मैरिज हाल में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समय आने पर फैसला लिया जाएगा कि रालोजपा कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी।

वक्फ संशोधन बिल पर जमकर गरजे पशुपति पारस

मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी जयंती पर पटना के बापू सभागार में पार्टी का बड़ा समागम होगा। इसमें देश के सभी राज्यों के दलित नेता का जुटान होगा।

वक्फ संशोधन बिल पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक का पार्टी शुरू से विरोधी रही है। रामविलास पासवान बिहार में 29 सीट जीतने के बाद भी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़े थे।

परिणामस्वरूप बिहार में मध्यवर्ती चुनाव हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में अगर 400 सीट आता तो वह देश के संविधान को बदल देते।

भाभी राजकुमारी देवी के मामले पर दिया जवाब

लेकिन सीट नहीं आया तो वह देश में उन्माद फैलाने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराए हैं। चिराग पासवान व उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी से विवाद से जुड़े जब प्रश्न पूछा गया तो पशुपति पारस ने कहा कि चुनावी मतभेद है।

राज को राज रहने देने की बात कहते हुए कहा कि जिसे चिराग पासवान बड़ी मां और राजमाता कहते हैं, उन्हें रामविलास पासवान जी के पार्थिव शरीर को क्यों नहीं देखने दिया गया। पारस ने चिराग पासवान पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह फिल्मी हीरो हैं, वह पर्दे के पीछे कुछ और रोल अदा करते हैं और पर्दे के बाहर कुछ और।

अंत में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाधीन पासवान ने की।

इस अवसर पर पशुपति कुमार पारस के पुत्र यशराज पासवान, पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव केशव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महताब आलम, दलित सेना के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस; पेश होने का आदेश

Bihar Kisan News: किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन; वरना नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।