विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिन में गृहस्थी, रात में पढ़ाई: 2 बच्चों की मां पूजा ने क्रैक किया UGC NET, हासिल किए 97.20 परसेंटाइल

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:15 PM (IST)

पूजा कुमारी ने मातृत्व और गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बावजूद यूजीसी नेट परीक्षा वाणिज्य विषय में 97.20 परसेंटाइल के साथ ...और पढ़ें

मातृत्व और चूल्हे-चौके की सीमा लांघकर पूजा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

मातृत्व और चूल्हे-चौके की सीमा लांघकर पूजा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

HighLights

  1. पूजा कुमारी ने यूजीसी नेट परीक्षा वाणिज्य विषय में उत्तीर्ण की।

  2. 97.20 परसेंटाइल हासिल कर सहायक प्राध्यापक बनने की योग्यता प्राप्त की।

  3. पति के सहयोग से गृहस्थी के साथ पढ़ाई जारी रखी।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। सिमुलतला के धवठिया गांव की पूजा कुमारी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में वाणिज्य विषय से 97.20 परसेंटाइल हासिल किया है। पूजा ने 300 में से 184 अंक प्राप्त किए हैं।

इस सफलता के साथ वे विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बनने और पीएचडी शोध कार्य के लिए योग्य हो गई हैं। पूजा की प्रारंभिक शिक्षा सामान्य परिवेश में हुई।

उन्होंने जमुई के एसएस गर्ल्स हाईस्कूल से मैट्रिक तथा प्लस टू इंटर हाईस्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। इसके बाद सत्संग कॉलेज, देवघर से वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर (एम.कॉम) की डिग्री भी अव्वल दर्जे से हासिल की।

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट से हुआ विवाह

वर्ष 2014 में पूजा का विवाह बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार के साथ हुआ। विवाह के बाद गृहस्थी और दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। दिन भर गृहस्थी और बच्चों की देखभाल के बाद वे रात में पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी करती थीं।

पूजा की सफलता में पति का सहयोग 

पूजा की सफलता में उनके पति विक्रांत कुमार का भी सहयोग रहा। बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत विक्रांत ने उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और तैयारी के दौरान सहयोग किया। अपनी सफलता पर पूजा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के त्याग और सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने सफलता का श्रेय दादा परमानंद सिंह के आशीर्वाद, पिता संतोष कुमार सिंह, मां पूनम सिंह के सहयोग और पति विक्रांत कुमार के विश्वास को दिया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर यूजीसी नेट में सफलता हासिल करने वाली पूजा की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया; डीटेल देखें यहां