Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना, बरौनी और मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ी राहत दी है। पटना, खोरधा रोड, एर्नाकुलम, मुजफ्फरपुर, चेन्नई और बरौनी के बीच तीन ...और पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए राहत, गर्मी की छुट्टियों में चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    रेल यात्रियों के लिए राहत, गर्मी की छुट्टियों में चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पटना, खोरधा रोड, एर्नाकुलम, मुजफ्फरपुर, चेन्नई और बरौनी के बीच तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

    ये सभी ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक जाएगी। इस आशय की जानकारी आसनसोल पीआरओ ने दी।

    पटना-खोरधा रोड-पटना स्पेशल (03230/03229) - बिहार और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

    गाड़ी संख्या 03230, 09 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह गाड़ी कुल 06 फेरे लेगी। पटना से सुबह 08:45 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 03229, 10 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी कुल 06 फेरे लेगी। खोरधा रोड से दोपहर 03:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।

    मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

    एर्नाकुलम – मुजफ्फरपुर – एर्नाकुलम स्पेशल (06085/06086) - दक्षिण भारत से उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए रेलवे तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

    गाड़ी संख्या 06085, 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से रात 9:30 बजे चलेगी और चौथे दिन (सोमवार) सुबह 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 06086, 13 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी और चौथे दिन (गुरुवार) सुबह 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।

    मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों में होगा।

    एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – बरौनी – चेन्नई स्पेशल (06039/06040) - चेन्नई और बरौनी के बीच भी तीन-तीन फेरे लगाएगी।

    गाड़ी संख्या 06039, 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को चेन्नई सेंट्रल से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार रात 8:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 06040, 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से रात 9:00 बजे चलेगी और शुक्रवार शाम 6:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

    मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन में होगी।

    इन सभी स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इन ट्रेनों की संरचना मिश्रित होगी। सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, वातानुकूलित श्रेणी होगी।

    आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन से गर्मी के सीजन में टिकटों की मारामारी कम होगी और यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी। यात्री इन ट्रेनों के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से ले सकते हैं।