विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui Crime: पत्नी से अवैध संबंध का था शक... पड़ोसी को बुलाया घर, फिर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 29 Jul 2023 05:12 PM (IST)

जमुई में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में शनिवार सुबह अपने पड़ोसी को घर बुलाकर ...और पढ़ें

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में युवक ने पड़ोसी को कुल्हाड़ियों से काटकर की हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)
पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में युवक ने पड़ोसी को कुल्हाड़ियों से काटकर की हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. जमुई के सोनो में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या।
  2. आरोपी ने पड़ोसी को घर बुलाकर कुल्हाड़ियों से काटा।

संवाद सूत्र,सोनो(जमुई): जमुई के सोनो में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में शनिवार सुबह अपने पड़ोसी को घर बुलाकर कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह घटना चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तारबांक की है।

मृतक की पहचान किशुन भुल्ला के 30 साल के बेटे बिनु भुल्ला के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोप पड़ोसी मंगरू भुल्ला पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोले मृतक के पिता

मृतक के पिता किशन भुल्ला ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे के करीब मंगरु भुल्ला ने उसके बेटे बिनु भुल्ला को घर बुलाया और कमरे में ले जाकर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद वह शव को छुपाने की फिराक में था, लेकिन आरोपी मंगरु के बच्चे ही उस समय वहां पहुंच गए और शव को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंगरू भुल्ला वहां से भागने लगा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोले स्थानीय थानाध्यक्ष

वहीं थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि आरोपी मंगरू भुल्ला ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बिनु भुल्ला की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। लाश को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।