यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'EC को इतनी जल्दी क्यों?', तेजस्वी यादव का मतदाता सूची को लेकर सवाल, बिहार की गरमा रही सियासत
Bihar Politics नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करने की चुनाव आयोग की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकत ...और पढ़ें

HighLights
- मतदाता सूची नए सिरे से तैयार किया जाने पर तेजस्वी ने उठाया सवाल
- इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, क्या ये लोकतंत्र पर खतरा है?
- तेजस्वी यादव ने कहा- ये गरीबों को मताधिकार से रोकने की साजिश
जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar Assembly Election 2025: मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार किए जाने की चुनाव आयोग की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
तेजस्वी ने कहा कि 22 साल बाद इतनी बड़ी प्रक्रिया इतनी जल्दी क्यों शुरू की जा रही है, इसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है।
पिछली बार लगे थे 2 साल: नेता प्रतिपक्ष
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद एनडीए सरकार की साजिश है, जिसका मकसद गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटना है।
उन्होंने कहा कि 2003 में जब देशभर में नई मतदाता सूची (Bihar Voter List) बनी थी, तब उसे तैयार करने में पूरे दो साल लगे थे। लेकिन, अब चुनाव आयोग सिर्फ 25 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी करने की बात कर रहा है। यह बात संदेह पैदा करती है।

नई मतदाता सूची बनाने को लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल। फोटो- जागरण
गरीबों के मताधिकार पर हमला कर रही भाजपा: तेजस्वी
तेजस्वी यादव (Tejshwi Yadav) ने कहा कि बीजेपी गरीबों के वोटिंग अधिकार पर हमला कर रही है। ये संविधान के साथ खिलवाड़ है। वे सोमवार को स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
खबरें और भी
यहां उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही चुनाव आयोग से मिलकर इस मुद्दे पर आपत्ति जताएगा और पारदर्शिता की मांग करेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव और अन्य नेता। फोटो- जागरण
इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव, सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, पूर्व विधायक अजय प्रताप, फुलेना सिंह, राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, शमशाद आलम, रविन्द्र मंडल, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद थे। प्रेसवार्ता के बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चकाई में आयोजित हुल दिवस समारोह में भाग लेने सड़क मार्ग से निकल गए।