विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला; लोगों ने किया सड़क जाम

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:08 AM (IST)

जमुई के सिकंदरा-नवादा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। पूजा कर लौट रही ...और पढ़ें

बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला
बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला

HighLights

  1. दो बच्चियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

  2. अनियंत्रित ट्रक ने पूजा से लौट रही बच्चियों को कुचला।

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा-नवादा मार्ग जाम किया।

संवाद सहयोगी, जमुई। सिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के पास मंगलवार की अहले सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने मां नेतुला मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक ही परिवार के 09 लोगो को रौंद दिया।

इस दुर्घटना में दो छात्रा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका छात्रा की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी और सकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है, जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में बाल्मीकि यादव की पुत्री सिंकू कुमारी, फुलेश्वर यादव की पुत्री खुशबू कुमारी, लछिया कुमारी और हरी यादव की पुत्री अंजली कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

इधर, दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्घटना इतनी भयावह थी की छात्रा के शव को देख लोगों का आक्रोश फुट पड़ा और पहले धरसंडा मोड़ के पास ही करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया, फिर आक्रोशित लोगों सिकंदरा चौक को भी दो घंटे तक जाम रखा।

इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर लोग अड़े रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा थनाध्यक्ष विकास कुमार के अलावा लछुआड़ और ख़ैरा थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

इस दौरान काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई, फिर कड़ी मोशक्कत के बाद समझा- बुझा कर व मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।

इसके बाद दोनों छात्रा के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया।

फुलेसर यादव ने बताया कि नवरात्र को लेकर कष्टी देने एक ही परिवार से कुल 15 लोग मां नेतुला मंदिर कुमार गए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग एकसाथ पैदल ही अपने घर वापस लौट रहे थे, जैसे ही सभी लोग धरसंडा मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान नवादा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर 7 लोगों को चपेट में लेते हुए दो छात्रा को कुचलकर फरार हो गई, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

एक साथ दो छात्रा की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, घटना स्थल के चारों ओर चीख- पुकार मच गई। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। छात्रा के शव को देख सभी की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें- जीविका ने संवारी सुमित्रा की जिंदगी, 1 बीघा से 6 बीघा तक पहुंचाया खेती का दायरा; अब 200 लोगों को दे रही रोजगार

यह भी पढ़ें- SKMCH में इमरजेंसी ड्यूटी से गायब मिले 4 डॉक्टर, अधीक्षक ने जारी किया सैलरी काटने का नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।