जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली हरी झंडी, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय स्थानीय यात्रियों, व्यापार और पर्यटन क ...और पढ़ें

जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली हरी झंडी, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर उनका लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमुई स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस फैसले से न केवल स्थानीय यात्रियों को विश्वस्तरीय रेल सेवा का लाभ मिलेगा, बल्कि जिले के व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।
उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर पहले सांसद अरुण भारती ने पहल की। बाद में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था।
दोनों जनप्रतिनिधियों की मांगों पर रेल मंत्री ने संज्ञान लेते हुए वंदे भारत ट्रेन का जमुई में ठहराव को लेकर स्वीकृति प्रदान करते हुए सांसद एवं विधायक सह पूर्व मंत्री को पत्र के माध्यम से स्वीकृति प्रदान का लेटर भी प्रेषित किया है। इसके लिए दोनों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जमुई वासियों में खुशी की लहर
रेल मंत्री द्वारा वंदे भारत ट्रेन ठहराव की स्वीकृति की खबर जैसे ही स्थानीय स्तर पर पहुंची, जिले के लोगों सहित रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।
व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जमुई को सीधे बड़े शहरों से जोड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक होने के साथ-साथ व्यापार करने में सुविधा होगी।
ट्रेन के ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों ने केंद्रीय रेल मंत्री, स्थानीय सांसद, एवं विधायक का आभार व्यक्त किया है।
आभार व्यक्त करने वालों में लोजपा आर जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूबेन कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, विजय सिंह, रामदेव राव, अजय पासवान, अयोध्या राम चन्द्रवंशी, अमित सिंह, बबन गुप्ता, रामबालक दूबे, चंदन सिंह, रिंकू सिंह सहित दर्जन भर लोग शामिल हैं।