Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video : ...और मुखिया जी ने खा ली बर्दाश्त वाली गोली, छठ पर सजी नर्तकी की महफिल; पवन सिंह के गाने पर ठुमके देख मुस्कुराते रहे नेताजी

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 04:47 PM (GMT+05:30)

    छठ घाट पर आयोजन भक्ति जागरण का और सजी हुई थी नर्तकी की महफिल। यहां भोजपुरी के अश्लील गानों पर फूहड़ नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे थे। इस विकृति का आनंद उठ ...और पढ़ें

    मंचासीन मुखिया के आगे ठुमके लगाती नर्तकी। (वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब)
    मंचासीन मुखिया के आगे ठुमके लगाती नर्तकी। (वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब)

    HighLights

    1. नर्तकियों की नाच का मुखिया और सरपंच पति उठा रहे थे आनंद
    2. छठ घाट पर नर्तकी नाच का वीडियो हुआ वायरल
    3. जिले भर में हो रही मुखिया की किरकिरी

    अरविंद कुमार सिंह, जमुई। .....और महेश्वरी पंचायत के मुखिया जी ने रविवार की रात बर्दाश्त वाली गोली खा ली। मौका छठ महापर्व का था। छठ घाट पर आयोजन भक्ति, जागरण का और सजी हुई थी नर्तकी की महफिल।

    यहां भोजपुरी के गानों पर फूहड़ नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे थे। 

    इस विकृति का आनंद उठाने के लिए मुखिया और सरपंच पति सहित अन्य कई गणमान्य मंचासीन थे। नर्तकी उनके आगे जाकर ए मुखिया जी, मन होखे त बोलीं, नहीं तो खाईं बर्दाश्त वाली गोली गीत पर थिरक रही थी और मुखिया जी मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।

    गनीमत यह रही की मुखिया जी नर्तकी के साथ थिरके नहीं। इसी बात को लेकर लोग अब लोग चुटकी ले रहे हैं कि मुखिया जी ने बर्दाश्त वाली गोली खा ली।

    मुख‍िया जी की जमकर हो रही आलोचना

    बर्दाश्त वाली गोली का आनंद लेते मुखिया जी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पवित्र छठ पर्व पर विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा परोसी गई विकृति की चौतरफा आलोचना हो रही है। जिलेभर में मुखिया के कृत्य की किरकिरी हो रही है।

    मामला जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड के महेश्वरी पंचायत का है। यहां कलोथर नदी के पूरब घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर छठव्रती एवं श्रद्धालु घर को वापस लौट आए थे। इसके उपरांत वहां भक्ति जागरण का कार्यक्रम आरंभ हुआ।

    थोड़ी देर बाद ही अश्लील गानों की फरमाइश पर उसकी प्रस्तुति होने लगी। इस दौरान पंचायत के मुखिया अवधेश सिंह तथा सरपंच पति मिथिलेश सिंह मंचासीन थे।

    पूर्व मुखि‍या ने की कृत्य की निंदा

    इधर पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने छठ महापर्व पर नर्तकी नाच को निंदनीय बताया है। साथ ही कहा है कि इससे समाज में विकृति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि मुखिया को छठ पर्व के मौके पर इस तरह का आयोजन नहीं करना चाहिए था।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि इस घटनाक्रम को लेकर लोगों के बीच प्रतिक्रिया आम है कि लोक आस्था और नेम निष्ठा के महापर्व में भी अब विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा विकृतियां परोसी जाने लगी है।

    छठ पर नाटक मंचन की रही है परंपरा

    अमूमन छठ पर्व संपन्न हो जाने के उपरांत नाटक मंचन आदि की परंपरा तो रही है, लेकिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने से पहले ऐसा कोई भी काम लोगों को स्वीकार्य नहीं होता है, जो उन्हें और उनके आराध्य देव भगवान भास्कर की भावना को आहत करे, लेकिन सामाजिक ताना-बाना बिखर जाने का ही नतीजा है कि सोनो प्रखंड अंतर्गत महेश्वरी पंचायत में भावना को आहत करने वाली नर्तकी नाच की घटना घटित हुई।

    यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के पश्चात पूरी रात नर्तकियों की नाच भोजपुरी अश्लील गानों पर चलती रही। अब जब गांव में अश्लील गानों पर नाच होती रही तो छठ व्रतियों की स्थिति क्या रही होगी, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

    बहरहाल, इस विकृत मानसिकता वाला काम किसी और द्वारा नहीं, बल्कि पंचायत प्रधान के सौजन्य से संपन्न होने की चर्चा है। इस मामले में मुखिया अवधेश सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वो मोबाइल पर बजी घंटी का कोई जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 10th Exam Dates: BSEB ने जारी किया मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, इन छात्रों को नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

    यह भी पढ़ें - बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, पेंशन व तय वेतनमान लेने वाले विश्वविद्यालय अफसरों पर दर्ज होगी FIR; इन 4 यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब