यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Awas Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब बिहार के हजारों लाभुकों को जल्द मिलेंगे आवास के पैसे
Indira Awas Yojana भभुआ में 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें 29367 आवास काे पूरा कर लिया गया। अभी जिले में र ...और पढ़ें

HighLights
- प्रखंडों में राशि के अभाव में 3063 इंदिरा आवास अपूर्ण
- 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का था लक्ष्य
जागरण संवाददाता, भभुआ। Indira Awas Yojana भभुआ में वित्तीय वर्ष 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें 29367 आवास काे पूर्ण कर लिया गया है। अभी भी जिले के प्रखंडों में राशि के अभाव में 3063 इंदिरा आवास अपूर्ण हैं।
ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राशि के अभाव में अपूर्ण आवासों को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अब राशि के अभाव में अधूरे पड़े इंदिरा आवास पूर्ण होंगे।
एमआइएस पदाधिकारी ने क्या कहा
इस संबंध में एमआइएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि इंदिरा आवास के वैसे लाभुक जिनके आवास राशि के अभाव में अपूर्ण रह गए थे उन्हें पूर्ण करने के लिए लाभार्थियाें को बकाया राशि का भुगतान प्रखंड स्तर पर शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि यह सभी लाभुक वर्ष 2012 से 2015-16 के हैैं। जिनके इंदिरा आवास राशि के अभाव में नहीं बन सके थे। उस समय मद में राशि नहीं थी।
प्रखंडवार अपूर्ण इंदिरा आवासों की संख्या-
प्रखंड - अपूर्ण इंदिरा आवासों की संख्या
अधौरा- 1402
भभुआ- 235
भगवानपुर- 92
चैनपुर- 166
चांद- 471
दुर्गावती- 259
कुदरा- 132
मोहनियां- 111
नुआंव- 33
रामगढ़- 62
रामपुर- 100
जिले में वित्तीय 2012 से 2015-16 में प्रखंडवार आवास बनाने को मिला लक्ष्य
प्रखंड - लक्ष्य
अधौरा-2117
भभुआ- 4910
भगवानपुर-2323
चैनपुर- 4388
चांद- 3170
दुर्गावती- 2761
कुदरा- 2527
मोहनियां- 3912
नुआंव-1637
रामगढ़- 2359
रामपुर- 2326
जिले में वित्तीय 2012 से 2015-16 में प्रखंडवार पूर्ण आवासों की संख्या-
प्रखंड - पूर्ण आवासों की संख्या
अधौरा-715
भभुआ- 4675
भगवानपुर-2231
चैनपुर- 4222
चांद- 2699
दुर्गावती-2502
कुदरा- 2395
मोहनियां- 3801
नुआंव-1604
रामगढ़- 2207
रामपुर- 2226
ये भी पढ़ें-
Bihar Politics: 'लालू जी आप पार्टी का...', टिकट बंटवारे पर RJD सुप्रीमो के खिलाफ उतरा यह दिग्गज नेता