विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैमूर में सात निश्चय-3 की पहल: भभुआ के शहरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक मछली बिक्री केंद्र, भूमि के लिए NOP को पत्र

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:46 PM (IST)

कैमूर के भभुआ शहरी क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 तक सात निश्चय-3 के तहत आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र स्थापित होगा। ...और पढ़ें

शहरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक मछली बिक्री केंद्र

शहरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक मछली बिक्री केंद्र

HighLights

  1. भभुआ के शहरी क्षेत्रों में आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना होगी।

  2. सात निश्चय-3 योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बनेगा।

  3. नगर परिषद से भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया।

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात निश्चय- 3 के तहत डेयरी मत्स्य एवं पशु पालन संसाधन विभाग की देखरेख में आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी। आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र स्थापना को भूमि उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद को मत्स्य विभाग के द्वारा पत्राचार किया गया है। 

इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी भारतेन्दु जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात निश्चय के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना की जानी है। इसके लिए विभाग के स्तर से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना

उन्होंने बताया कि आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना नगर निकाय क्षेत्रों में की जानी है। भूमि की उपलब्धता के लिए नगर परिषद के ईओ को पत्राचार किया गया है। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि नगर में आधुनिक मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना होने से लोगों को मछलियों के उत्पाद मिलेंगे। 

उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादों की बेहतर विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र में आधुनिक स्वच्छता एवं मानक युक्त मत्स्य बिक्री केंद्र की स्थापना किया जाना आवश्यक है। सरकार के द्वारा सात निश्चय -3 में मत्स्य पालन पर विशेष जोर का संकल्प लिया गया है। जिससे सबका सम्मान -जीवन आसान के साथ दो गुना रोजगार-दो गुनी आय की परिकल्पना साकार होगी। 

स्वच्छ, सुरक्षित एवं ताजी मछली उपलब्ध कराना लक्ष्य

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन का मुख्य उद्देश्य है शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं ताजी मछली उपलब्ध कराना, मत्स्य विपणन में डिजिटलीकरण, एवं ई- भुगतान को बढ़ावा देना, शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं आधुनिक मत्स्य बिक्री प्रणाली को विकसित करना, मत्स्य पालकों ,मत्स्य सहकारी समितियों को प्रत्यक्ष बाजार एवं विपणन मंच उपलब्ध कराना है। 

बता दें कि जिले के सभी प्रखंडों में मत्स्य विभाग के द्वारा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समितियां गठित है। इन समितियों में लगभग 6389 महिला व पुरूष मछली पालन करने वाले लोग सदस्य के तौर पर शामिल है। मछली पालन करने वाले लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जहां हजारों साल पहले रहते थे आदिमानव, वहीं मिला 5वीं-6वीं सदी का शिलालेख; कैमूर में सीता की मड़ई का रोचक इतिहास


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।