विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: मीटिंग की बात कहकर घर से निकले बैंककर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में ऑफिस टॉर्चर का जिक्र

By Ashok Pandey (Kudra)Edited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 06 Sep 2023 06:11 PM (IST)

Kaimur Bank Employee Suicide Case बिहार के कैमूर में रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ का कटा हुआ शव बरामद किया ...और पढ़ें

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. कैमूर के कुदरा में एक बैंककर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
  2. बैंककर्मी के पास से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
  3. सुसाइड नोट में बैंक के अन्य कर्मियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी गई है।

संवाद सूत्र, कुदरा (कैमूर): बिहार के कैमूर में कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज ओवरब्रिज के पास बुधवार को रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ का कटा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बेलांव के इंग्लिशपुर गांव के विनोद दुबे (40) के रूप में हुई है। 

शव के पास ही दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। साथ ही एक लावारिस बाइक भी खड़ी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विनोद दुबे ने खुद ही ट्रेन के सामने आकर जान दे दी है।

सुसाइड नोट में लिखा...

जानकारी के मुताबिक, विनोद दुबे पीएनबी के कर्मचारी थे। विनोद दुबे के शव के पास मिले सुसाइड नोट में बैंक के अन्य कर्मियों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी गई है।

हालांकि सुसाइड नोट मरने वाले व्यक्ति ने ही लिखी थी, इस बात की प्रामाणिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

परिजनों में मचा कोहराम

कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

इधर, विनोद दुबे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दरवाजे पर रिश्तेदारों और आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

मीटिंग में जा रहा हूं...

मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद मंगलवार की सुबह दस बजे घर से अपनी बाइक के साथ यह बोलकर निकले हुए थे कि मैं भभुआ बैंक संबंधित मीटिंग में जा रहा हूं।

देर शाम तक नहीं लौटे तो हमलोग यह अनुमान लगाए कि मीटिंग देर से होने और मौसम खराब होने के कारण रुक गए होंगे। फोन से किसी की बात नहीं हुई।

बुधवार सुबह गांव के लोगों द्वारा यह जानकारी मिली कि इंग्लिशपुर गांव निवासी विनोद दुबे की कुदरा थाना के नसेज के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

चार भाई में दूसरे नंबर पर थे विनोद

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। जो बैंक में कर्मी थे। उन्हें दो बेटा व दो बेटी हैं। जिसमे एक बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के पत्नी रिन्दा देवी व उसकी मां अनपूर्ण देवी घटना की सूचना के बाद बेसुध हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।