Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुंह पर थूक दो, अधिकारी को फटे जूते की माला पहनाओ'; RJD के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह

    By Ravindra Nath BajpaiEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:00 PM (IST)

    पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक सुधाकर सिंह ने अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि ...और पढ़ें

    राजद के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह।
    राजद के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह।

    HighLights

    1. बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है।
    2. सुधाकर सिंह ने लोगों से कहा कि अधिकारियों के मुंह पर थूक देना चाहिए।
    3. पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि हम गांधी जी के रास्ते बता रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। Sudhakar Singh Controversial Statement किसान महापंचायत में पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधाकर सिंह ने सरकार व अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "वोट जहां देना हो दीजिए। मेरे कहने पर मुझे भी वोट मत दीजिएगा, जब तक हम आपका काम न करें। लाठी-डंडा से डर लगता हो, सिर फूट जाएगा।"

    उन्होंने कहा कि लोहिया ने बताया था हम लोगों को, आसान तरीका है मुंह पर थूक दो अधिकारी के। कलेक्टर के मुंह पर थूंक दीजिएगा तो कौन दफा लगा कर जेल भेजेगा। आप कलेक्टर को क्यों फूल का माला पहनाते हैं, फटा हुआ जूता का माला गर्दन में लटका दीजिए अधिकारियों को, कौन दफा लगेगा।

    'हम तो गांधीवादी हैं, जो बता रहे हैं...'

    पूर्व कृषि मंत्री ने आगे कहा, "हम तो गांधीवादी हैं। हम गांधी जी के रास्ते बता रहे हैं। जो बता रहे हैं उसको करके देखिएगा, अधिकारी इस्तीफा देकर न चला जाए तो कहिएगा। सिर फोड़िएगा तो 302 व 307 का दफा लगेगा। लेकिन थूंक दीजिएगा मुंह पर तो कौन दफा लगेगा। यदि अधिकारी कहीं दिखे तो उसे अंगूठा दिखाइए।"

    'भगत सिंह का रास्ता तो...'

    सुधाकर सिंह ने कहा कि ये गांधी के रास्ते हैं। भगत सिंह का रास्ता तो राकेश टिकैत बता ही दिए। उन्होंने कहा कि मंडी कानून के लिए संघर्ष चल रहा है। इसके लिए किसानों को एकजुट होना होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा, नहर में लाश फेंकने का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल; सिपाही पर गिरी गाज

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जिस दिन सरकार में मेरी हिस्सेदारी होगी...', सुपौल में JAP सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान