Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: भभुआ के किसान क्यों थे परेशान? झमाझम बारिश ने बदला माहौल, पिछले महीनों ऐसा था वर्षा का हाल

    By Prince ShubhamEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 03:22 PM (IST)

    Bhabua Weather भभुआ का मौसम काफी गर्म हो गया था। हर रोज लगभग 35 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा था। गर्मी से बुरा हाल था लेकिन आज हुई झमाझम बारिश से तापमान ...और पढ़ें

    Bihar Weather: भभुआ में हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान; पिछले महीनों ऐसा था वर्षा का हाल
    Bihar Weather: भभुआ में हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान; पिछले महीनों ऐसा था वर्षा का हाल

    HighLights

    1. झमाझम हुई बारिश से तापमान में आई कमी
    2. गर्मी से भभुआ के लोगों को मिली राहत

    जागरण संवाददाता, भभुआ: सितंबर माह के पहले दिन से ही जिले का तापमान काफी अधिक हो गया था। प्रतिदिन लगभग 35 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा था।

    भभुआ जिले को लोगों का गर्मी से बुरा हाल था, लेकिन आज हुई झमाझम बारिश से तापमान में कमी आ गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

    आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश

    दोपहर में लगभग आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी हल्की बारिश काफी देर तक होती रही। आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से भभुआ नगर के कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

    नगर के एकता चौक के पास पूर्व की तरह ही जलजमाव की समस्या से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बारिश खत्म होने के लगभग एक घंटे बाद तक जलजमाव रहा।

    मुख्य नाले से धीरे-धीरे पानी निकलने के बाद रास्ता साफ हुआ। हालांकि, यह बारिश जिले के कई प्रखंडों में नहीं हुई। जहां बारिश हुई, वहां के लोगों में खुशी देखी गई। इस बारिश से धान की फसल को भी संजीवनी मिली है।

    पिछले तीन माह से कम बरस रहे मेघ

    बता दें कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। दूसरे सप्ताह में अब बारिश हुई है। इसके पूर्व जून, जुलाई व अगस्त माह में भी सामान्य बारिश नहीं हुई थी।

    तीनों माह में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। इसके चलते किसान धान की फसल बचाने में परेशान हैं। किसान सबमर्सिबल व बोरिंग मशीन चला कर धान की फसल को बचा रहे हैं। ऐसे में, इस बारिश से किसानों को भी काफी फायदा हुआ है।

    खबरें और भी