यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar in Kaimur: सीएम नीतीश ने कैमूर वालों को कर दिया खुश, दे दिया बड़ा गिफ्ट; मिलेंगी 5 बड़ी सुविधाएं
Kaimur Eco Park कैमूर जिले में आज यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में स्थित वन विभाग द्वारा नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार ने कैमूर में इको पार्क का किया उद्घाटन
- इको पार्क में कई तरह की मिलेंगी सुविधाएं
जागरण संवाददाता, कैमूर। Nitish Kumar Kaimur Visit: कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में स्थित वन विभाग द्वारा नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां आदि मौजूद थे। इको पार्क का उद्घाटन करने के बाद सीएम सहित अन्य मंत्री द्वारा इको पार्क का अवलोकन भी किया गया।
क्या होता है इको पार्क (What is Eco Park)
इको पार्क में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां की जाती हैं। इको पार्क समाज, प्रकृति और वन्य जीवन के साथ सद्भाव को प्रदर्शित करती है। यानी कहें तो यहां आप प्रकृति से जुड़ी चीजों को देख सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी टोटो की सवारी करते
इको पार्क में मिलेगी 5 बड़ी सुविधाएं
इको पार्क में संगीतमय फव्वारा, तितली पार्क, संग्रहालय और वन क्षेत्र जैसी सुविधाएं जनता को दी जाएंगी। इसके अलावा योग और ध्यान, खेल का मैदान और फिटनेस जोन आदि भी होगा।
ये भी पढ़ें
Bihar Politics: तेजस्वी के चौके पर JDU का छक्का, लालू का 2015 वाला राज खोला; कहा- हमारे पास सबूत भी