कैमूर में कांग्रेस नेता ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, कर्ज के दबाव से थे परेशान
भभुआ के सोनडिहरा गांव में 66 वर्षीय उमाशंकर पासवान ने कर्ज के भारी दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उन्होंने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर ...और पढ़ें
-1769762697437_m.webp)
शोकाकुल परिजन। (जागरण)
HighLights
कर्ज के दबाव में वृद्ध उमाशंकर पासवान ने की आत्महत्या।
भभुआ के सोनडिहरा गांव में पंखे से लगाई फांसी।
सुसाइड नोट मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
जागरण संवाददाता, भभुआ। थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव में गुरूवार की सुबह एक वृद्ध ने कर्ज के चलते मानसिक दबाव से परेशान होकर कमरे के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक सोनडिहरा गांव निवासी 66 वर्षीय उमाशंकर पासवान थे। मृतक के शव के पास से एक उनका लिखा सोसाइड नोट की प्रति भी मिली है जबकि मूल प्रति फाड़ी गई मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया। शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया।
घटना के संबंध में सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के साला कोहारी गांव निवासी रामबहादुर पासवान ने बताया कि कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान कुछ घरेलू व बंधन बैंक तथा अन्य प्रकार के कर्ज का भुगतान न कर पाने से परेशान थे।
गुरूवार की भोर में लगभग चार बजे जब घर की महिलाएं शौच आदि कार्य के लिए घर से बाहर निकली तो उमाशंकर पासवान एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिए। साथ ही घर के पंखे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिए। जब महिलाएं व उनकी एक लड़की उन्हें ढूंढने लगी।
घर के दरवाजे के बंद रहने से एक खिड़की से देखने पर वे पंखा में लटके पड़े थे। महिलाओं के हल्ला करने पर आस पास के लोग व रिश्तेदार आ गए। उन्होंने दरवाजा को तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी।
मृतक अपनी चार पुत्रियों रेनू, रिंकू व रेखा तथा वंदना का विवाह कर चुके थे। वर्तमान समय में पति-पत्नी ही घर पर रहते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई आवेदन अब तक नही मिला है। मिलने पर तदानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक छह भाई बताए जाते हैं। मृतक भभुआ के पूर्व विधायक शिवाधार पासवान के बड़े भाई रामाधार पासवान के दामाद बताए जाते हैं।