Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में 25879 हितग्राहियों की पेंशन पर लटकी तलवार, जल्द कराएं ये जरूरी काम

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    कैमूर जिले में 25,879 पेंशनभोगियों ने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जिससे उनकी पेंशन रुक सकती है। विभाग ने सभी लाभार्थियों से जल्द से जल्द बाय ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कैमूर में 25,879 पेंशनभोगियों ने नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण।

    2. बिना सत्यापन पेंशन राशि हो सकती है बंद।

    3. सीएससी या प्रखंड कार्यालय में कराएं बायोमेट्रिक ई-केवाईसी।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले वैसे लाभुकों के सामने परेशानी आ सकती है जिन्होंने अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में संचालित विभिन्न योजना के माध्यम से 188187 पेंशनधारियों को प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

    इनमें से अब तक 162301 लाभुकों का बायोमीट्रिक ई- केवाईसी का सत्यापन किया गया है, जबकि अभी भी 25879 पेंशनधारी लाभुक का अभी सत्यापन नहीं हुआ है।

    विभाग के अनुसार, यदि इन लाभुकों के द्वारा शीघ्र बायोमीट्रिक सत्यापन और आधार को अपडेट नहीं कराया गया तो उनको मिलने वाली पेंशन सहायता राशि बंद हो सकती है। पेंशन योजनाओं से सहायता राशि पाने वाले लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय तक हर हाल में कराना अनिवार्य है।

    जल्द KYC कराने की अपील

    बता दें कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा राज्य में छह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को क्रियान्वित की जा रही है। जिसमें तीन केंद्र व तीन राज्य सरकार द्वारा संचालित हो रही है। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्ता पेंशन योजना शामिल है।

    वहीं, राज्य योजना के अंतर्गत लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार नि:शक्ता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजनाएं संचालित है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पाडेय ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अपने नजदीक सीएससी, संबंधित प्रखंड कार्यालय में जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन ई- केवाईसी व आधार को अपडेट करा ले।

    खबरें और भी

    कैमूर में प्रखंडवार पेंशनधारियों की स्थिति

    प्रखंड कुल लाभार्थी सत्यापित असत्यापित
    अधौरा 5,146 4,564 582
    भभुआ 33,262 29,044 4,215
    भगवानपुर 12,447 10,972 1,475
    चैनपुर 23,448 19,836 3,611
    चांद 16,479 14,012 2,467
    दुर्गावती 15,508 13,477 2,031
    कुदरा 18,524 16,747 1,777
    मोहनियां 25,434 20,152 5,281
    नुआंव 11,958 11,104 853
    रामगढ़ 14,652 12,612 2,040
    रामपुर 11,329 9,781 1,547