Kaimoor Rain: कैमूर पर मेहरबान हुए इंद्रदेव, 45 मिनट जमकर हुई वर्षा
कैमूर जिले में मंगलवार दोपहर 45 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा से गर्मी से राहत मिली और किसानों को लाभ हुआ। हालांकि, भभुआ नगर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न ...और पढ़ें

कैमूर में बारिश। जागरण
HighLights
कैमूर में 45 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा।
गर्मी से राहत मिली, किसानों को हुआ लाभ।
भभुआ नगर में जलजमाव से लोग हुए परेशान।
कैमूर पर मेहरबान हुए इंद्रदेव, 45 मिनट हुई जमकर वर्षा
जागरण संवाददाता, भभुआ: कैमूर जिले पर अब तक रूठे इंद्रदेव मंगलवार को मेहरबान हुए। दोपहर बाद लगभग तीन बजे आसमान में छाए काले बादलों को देख वर्षा होने का अनुमान हुआ। लगभग दस मिनट के अंदर तेज गरज व चमक के साथ मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। जो लगभग 45 मिनट तक जमकर हुई। लगातार हुई वर्षा व तेज गरज व चमक से लोग जहां-तहां छिप गए। वर्षा के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन वर्षा खत्म होने के बाद लोगों को भभुआ नगर में जलजमाव से परेशानी हुई। भभुआ नगर में लगभग सभी मुख्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई जगहों पर फुटपाथ भी जलमग्न दिखे। इसके चलते फुटपाथ पर लगी दुकानों तक पहुंचने के लिए लोगों को जलजमाव पार करना पड़ा। भभुआ नगर के सब्जी मंडी रोड, सदर अस्पताल परिसर, एकता चौक के पास सहित कई अन्य जगहों पर भी जलजमाव देखने को मिला। मूसलाधार वर्षा ने नगर परिषद द्वारा की गई जलनिकासी व्यवस्था पर प्रश्न चिंह खड़ा कर दिया। हर साल नाला की सफाई व नए नाला का निर्माण व पुराने नाला व नालियों की मरम्मत के बाद भी जलजमाव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। यह समस्या अब बहुत पुरानी हो गई है, लेकिन अब तक नगर परिषद द्वारा इसका कोई ठोस निदान नहीं किया जा सका। इसका परिणाम है कि वर्षा होने के बाद नगर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों व सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। उधर इस वर्षा ने किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है। किसानों द्वारा डाले गए धान के बिचड़ों को इस वर्षा से लाभ होगा। जबकि जलस्त्रोतों में भी पानी आ जाएगा। इससे खतीबाड़ी के कार्य को भी गति मिलेगी। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि वर्षा से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन इसके बाद यदि कड़ी धूप होगी तो उमस और अधिक बढ़ेगी। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।