विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaimur News: उत्पाद विभाग की टीम व शराब तस्करों के बीच झड़प, ताबड़तोड़ फायरिंग से कांपा इलाका; 2 SI और एक चालक घायल

Published: Sat, 07 Dec 2024 10:31 PM (IST)

Kaimur News शनिवार की देर शाम छज्जुपुर पोखरा के पास शराब तस्करों के साथ उत्पाद विभाग की टीम की झड़प ...और पढ़ें

कैमूर में एक्साइड टीम पर हमला (जागरण फोटो)
कैमूर में एक्साइड टीम पर हमला (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, दुर्गावती (कैमूर)। Kaimur News: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जुपुर पोखरा के पास शनिवार की देर शाम शराब तस्करों के विरुद्ध जांच अभियान चला रही उत्पाद विभाग की टीम से शराब तस्करों की झड़प हो गई। झड़प के दौरान शराब तस्करों द्वारा जानलेवा हमला करने पर बचाव के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने फायरिंग की। इसके बाद शराब तस्करों के द्वारा फायरिंग करने की सूचना है।

पत्थर फेंकने के बाद फायरिंग, दो SI और चालक घायल

तस्करों के द्वारा उत्पाद विभाग की टीम पर पत्थर भी फेंके गए। जिसमें कुछ पत्थर उत्पाद विभाग के वाहन पर लगे हैं। इससे उत्पाद विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में उत्पाद विभाग के दो एसआइ व एक चालक घायल हो गए हैं। जिसमें एक एसआइ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिनका नाम रामानंद बताया जाता है। जबकि स्थानीय थाना क्षेत्र के ही भानपुर निवासी बंगड़ कुमार व पंकज कुमार को गोली लगने की सूचना है।

दो पुलिस अधिकारियों को गोली लगने की खबर

हालांकि, दोनों के स्थानीय पीएचसी में नहीं जाने के चलते स्पष्ट रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि उक्त दोनों लोगों को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर छज्जुपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों के विरुद्ध जांच अभियान चला रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जांच के क्रम में ही तस्करों से विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। तस्करों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बचाव में फायरिंग की। इस घटना के बाद लगभग दो घंटा तक हाईवे जाम रहा। जाम रहने के चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

 भभुआ में 2016 से अब तक शराब लोडेड 1898 वाहनों को जब्त किया गया

  • बिहार में वर्ष 2016 में हुई शराबबंदी के बाद उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला कर शराब पीने व बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहा है।
  • फिर भी तस्कर शराब लाने के लिए कई तरह का उपाय कर रहे हैं। तस्कर वाहनों के माध्यम से शराब यूपी से लेकर कैमूर में प्रवेश कर रहे हैं।
  • लेकिन जिले में यूपी-बिहार के बार्डर पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा जा रहा है।
  • इस क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा वर्ष 2016 से लेकर 2024 नवंबर तक कार्रवाई करते हुए 1898 वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें सबसे अधिक 2023 में 771 वाहनों को जब्त किया गया है।
  • जबकि सबसे कम 2018 में 45 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा उत्पाद विभाग द्वारा कुल 25036 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 19383 लोग शराब पीने में व 5653 लोग शराब तस्करी में गिरफ्तार किए गए हैं।

Khan Sir Health Update: खान सर अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी; जानिए ताजा हेल्थ अपडेट

Tejashwi Yadav: 'BPSC की चालाकी तो देखिए...', तेजस्वी यादव ने आयोग की खोली पोल; बोले- एक-एक लाठी का हिसाब होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।