विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Awas Yojana Bihar: ना पटना ना मुजफ्फरपुर... पीएम आवास निर्माण में सबसे आगे निकला ये जिला; आ गई रिपोर्ट

Published: Fri, 06 Dec 2024 03:03 PM (IST)

कैमूर जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अभियान सौ दिन में 1297 आवासों को पूरा करके बिहार में ...और पढ़ें

कैमूर ने पीएम आवास योजना में मारी बाजी
कैमूर ने पीएम आवास योजना में मारी बाजी

HighLights

  1. कैमूर ने पीएम आवास योजना में मारी बाजी
  2. 1297 घर बनाकर बिहार में बनाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana Bihar) के तहत स्वीकृति प्राप्त आवासों को अभियान सौ दिन अंतर्गत पूरा किया जा रहा है। आवास पूरा करने में कैमूर जिला राज्य में पहले नंबर पर है, जबकि मुजफ्फरपुर दूसरे व वैशाली तीसरे स्थान पर है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैमूर के सभी प्रखंड क्षेत्रों में 3393 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। इनमें से 3130 आवासों को बनाने के लिए विभाग से स्वीकृति मिल गई। आवास को पूरा करने के कार्य की प्रगति की समीक्षा उप विकास आयुक्त व जिलाधिकारी द्वारा प्रखंडवार की जा रही है।

एमआईएस अधिकारी ने क्या बताया?

इस संबंध में एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण कार्य में कैमूर राज्य में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश के तहत आवासों को पूरा करने के लिए अभियान सौ दिन चलाया जा रहा है। सभी स्वीकृत आवासों को पूरा किया जाना है। अभी तक जिले के सभी प्रखंडों में 1297 पीएम आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

एमआइएस पदाधिकारी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 3393 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष 3130 आवासों को बनाने के लिए विभाग से स्वीकृति मिली है।ला भुकों को आवास निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध कराई गई है। 3012 लाभुकों को प्रथम, 2376 लाभुकों को दूसरी व 1361 लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में अब तक 1297 पीएम आवासों को पूरा कर लिया गया है। एमआइएस पदाधिकारी ने कहा कि विभाग के द्वारा सौ दिन अभियान के तहत आवासों को पूरा किया जाएगा। सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व आवास सहायक की देखरेख में आवास के निर्माण के कार्य को पूरा किया जा रहा है।

अभियान सौ दिन में पूर्ण किए गए प्रखंडवार पीएम आवास

प्रखंड पूर्ण पीएम आवास
अधौरा 1
भभुआ 237
भगवानपुर

74

चैनपुर 321
चांद 141
दुर्गावती 85
कुदरा 164
मोहनियां 104
नुआंव 47
रामगढ़ 54
रामपुर 69

स्वीकृति प्राप्त प्रखंडवार आवास बनाने की संख्या-

प्रखंड आवास बनाने की संख्या
अधौरा 20
भभुआ 579
भगवानपुर 252
चैनपुर 515
चांद 403
दुर्गावती 231
कुदरा 329
मोहनियां 214
नुआंव 219
रामगढ़ 153
रामपुर 215

प्रथम किस्त पाने वाले लाभुकों की संख्या-

प्रखंड प्रथम किस्त पाने वाले लाभुक
अधौरा 18
भभुआ 565
भगवानपुर 247
चैनपुर 512
चांद 390
दुर्गावती 206
कुदरा 321
मोहनियां 206
नुआंव 205
रामगढ़ 144
रामपुर 198

दूसरी किस्त पाने वाले लाभुकों की संख्या

प्रखंड दूसरी किस्त पाने वाले लाभुक
अधौरा 6
भभुआ 432
भगवानपुर 186
चैनपुर 439
चांद 315
दुर्गावती 155
कुदरा 275
मोहनियां 173
नुआंव 151
रामगढ़ 119
रामपुर 125

तीसरी किस्त पाने वाले लाभुकों की संख्या

प्रखंड तीसरी किस्त पाने वाले लाभुक
अधौरा 2
भभुआ 240
भगवानपुर 93
चैनपुर 319
चांद 176
दुर्गावती 94
कुदरा 173
मोहनियां 92
नुआंव 55
रामगढ़ 61
रामपुर 56

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।