Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में टेलर की बेरहमी से हत्या: सिर को धड़ से अलग कर खेत में फेंक दिया शव, हत्या के कारण तलाश रही पुलिस

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

    कैमूर के अखिनी गांव में रवींद्र राम नामक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर पाया गया। वह सोमवार रात दोस्तों के साथ घर से ...और पढ़ें

    कैमूर में युवक की बेरहमी से हत्या। सांकेतिक तस्वीर

    कैमूर में युवक की बेरहमी से हत्या। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कैमूर के अखिनी गांव में मिला युवक का शव।

    2. मृतक रवींद्र राम का सिर और धड़ अलग-अलग मिला।

    3. सोमवार रात दोस्तों के साथ निकला था रवींद्र।

    संवाद सूत्र, रामगढ़। कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत अखिनी गांव के बधार से बुधवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। 

    मृतक की पहचान लक्ष्मण राम के 25 वर्षीय पुत्र रवींद्र राम के रूप में की गई है। वह नुआंव में ही टेलर का काम करता था। उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थान से मिला। 

    सोमवार रात दोस्तों के साथ गया था बाहर

    स्वजन के अनुसार सोमवार शाम दुकान बंद कर रवींद्र घर चला गया था। रात में कुछ साथियों ने उसे घर से बुलाया और अपने साथ घुमाने ले गए। घर के लोगों ने समझा कि थोड़ी देर में आ जाएगा। 

    लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। मंगलवार को भी घर नहीं आने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह बधार में लोग गए तो गांव से दक्षिण झाड़ी में उसका धड़ मिला। 

    अलग-अलग स्थानों पर मिला सिर और धड़

    सिरकटी लाश की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लेाग पहुंच गए। धड़ देखकर पता नहीं चल रहा था कि किसका शव है, इसी क्रम में वहां से काफी आगे सिर बरामद किया गया।  

    इसके बाद उसकी पहचान रवींद्र राम के रूप में हुई। इसके बाद स्वजन भागे-दौड़े पहुंचे। शव के पास वे दहाड़े मारकर रोने लगे। सिर और धड़ अलग-अलग जगहों से बरामद होने की सूचना मिलते ही रामगढ़ नुआंव थाना की पुलिस पहुंची।

    खबरें और भी

    एफएसएल की टीम भी आई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि इतनी बेरहमी से उसकी हत्या क्यों की गई।