Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: 2019 के लोकसभा चुनाव में सीमांचल में 79 हजार वोटरों ने दबाया था नोटा का बटन, पूर्णिया का ऐसा रहा हाल

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 02:57 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2019 में कटिहार पूर्णिया किशनगंज व अररिया जिले में 79 हजार मतदाताओं ने चुनाव में खड़े किसी भी प्रत्याशी को नापसंद करते हुए नोटा पर बटन दब ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. अररिया में 20 हजार 606 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया
    2. कटिहार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 20 हजार 585 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया

    प्रदीप गुप्ता, संवाद सहयोगी, कटिहार। सीमांचल क्षेत्र में होने वाले चुनाव पर देशभर की नजर लगी रहती है। सीमांचल के कटिहार सहित चार जिलों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अधिक है।

    वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज व अररिया जिले में 79 हजार मतदाताओं ने चुनाव में खड़े किसी भी प्रत्याशी को नापसंद करते हुए नोटा पर बटन दबाया था। पिछले लाेकसभा चुनाव में नोटा पर बटन दबाने में कटिहार जिले के मतदाता सीमांचल में दूसरे स्थान पर रहे।

    अररिया में 20 हजार 606 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया। जबकि कटिहार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 20 हजार 585,किशनंगज लोकसभा क्षेत्र में 19 हजार 722 तथा पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में 18 हजार से अधिक मतदाताओं ने मतदान में नोटा का प्रयोग किया था।

    जदयू के प्रत्याशी ने कटिहार से जीत दर्ज की थी

    बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू के प्रत्याशी ने कटिहार से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। तीसरे स्थान पर सबसे अधिक नोटा पर ही बटन दबा था। 2013 में उच्च्तम न्यायलय के आदेश के बाद ईवीएम पर नोटा का विकल्प मतदाताओं के लिए दिया गया।

    मतदाताओं की की मानें तो विभिन्न राजनीतिक दल के लोग जनता की अपेक्षा के विपरीत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार देते हैं। इस कारण भी पिछले चुनाव में सीमांचल में 79 हजार नोटा का बटन दबा था।

    यह भी पढ़ें-

    Nitish Kumar: रोहिणी आचार्य और मीसा भारती की उम्मीदवारी पर क्या बोले नीतीश? नौकरी को लेकर फिर दिया दो टूक जवाब

    Maihar Train: चैत्र नवरात्रि में मैहर जाना हुआ आसान, बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का मिला स्टॉपेज

    खबरें और भी