Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katihar News: कटिहार में कब्र खोदकर काट लिया महिला का सिर, इलाके में मची दहशत

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 11:08 AM (IST)

    कटिहार के पैकवाहन गांव में मंगलवार को महिला का शव दफनाया गया था। बुधवार को किसी ने कब्रिस्तान से शव का सिर काट लिया। मामले की जानकारी लगने के बाद इलाक ...और पढ़ें

    घटना की सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
    घटना की सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस

    HighLights

    1. स्वजन ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की
    2. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, क्षेत्र में लोग दहशत में

    संवाद सूत्र, सालमारी (कटिहार)। आजमनगर प्रखंड की चौलहर पंचायत के पैकवाहन गांव में कब्र खोदकर महिला के शव का सिर काट लेने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस कब्रिस्तान पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्वजन ने आरोपितों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें सजा दिलाने की मांग की है।

    मंगलवार को दफनाया गया शव

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकवाहन गांव की एक महिला की मंगलवार के दिन प्राकृतिक मृत्यु हो जाने के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। इसके अगले दिन कब्रिस्तान से महिला का सिर गायब मिला।

    इलाके में दहशत

    • बुधवार सुबह को गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला के स्वजन को सूचना दी गई कि कब्रिस्तान में कब्र खोदी हुई दिख रही है। स्वजन ने सूचना पाते ही कब्रिस्तान पहुंचकर देखा तो कब्र खोदी हुई मिली।
    • शव का शरीर घूमा हुआ नजर आया। कब्र की मिट्टी हटाने से पता चला कि महिला का सिर काट लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    उच्चस्तरीय जांच की मांग

    मृतका महिला के पुत्र दिलीप कुमार साह ने कहा वह इस घटना से काफी आहत हैं। वहीं पंचायत के मुखिया महबूब आलम ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    घटना की सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष राजवीर साहू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक आर्यन कुमार को घटनास्थल पर भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सन्हौला : कब्रिस्तान में दफन महिला के शव के साथ छेड़छाड़

    सन्हौला थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना फाजिलपुर-सकरामा पंचायत के अशरफनगर गांव के उत्तर बहियार की है। शव से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंच गए।

    खबरें और भी

    घटना की जानकारी मिलते ही कब्रिस्तान जा रहे लोग। 

    इस तरह की 5 घटनाएं सामने आईं

    इस मामले में अशरफनगर गांव के बदीठजम्मा ने सन्हौला थाना में उसकी मां का कब्र खोदकर शव से छेड़छाड़ किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

    मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि इस कब्रिस्तान में जनवरी महीने में इस तरह की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

    शव दफनाने के 5 महीने बाद छेड़छाड़

    बदीउजम्मा ने सन्हौला थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसकी माताजी बीबी नुरजबी खातून की मौत 16 अगस्त 2024 को हो गई थी।

    मुस्लिम रीति-रिवाज से 17 अगस्त को कब्रिस्तान में शव दफनाया गया था। पांच माह बाद 19 जनवरी को किसी ने कब्र खोदकर शव के साथ छेड़छाड़ की है।

    जानकारी मिलने पर 20 जनवरी को कब्र के पास जाकर देखा तो कब्र खुदी हुई थी। गांव के वार्ड सदस्य मुर्तजा, गुलाब, एजाज और मुस्तफा ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।

    जब कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो कब्र को खोदा हुआ देखा। जिस तरफ शव का सिर था उस तरफ की आधी मि‌ट्टी खोद दी गई है।

    पांच सालों में बदरुजमा की माता, बीबी अकीमा, मुख्तार की सास, आशिक अली की पत्नी, अली की पत्नी सभी सकरामा गांव निवासी के मृत शरीर को दफनाया गया था। इन सबके कब्र के पास इस तरह की घटनाएं घटी हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें

    Chapra News: शराब के नशे में दारोगा देख रहे थे डांस, तभी पहुंच गए DSP; फिर...

    IT Raids: हरिलाल के 14 और अंशुल होम्स के सात ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, डिलीट डाटा भी किया रिकवर