विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शराब के नशे में मंडप पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ये कदम; हर कोई रह गया हैरान

Published: Mon, 29 Apr 2024 07:21 PM (IST)

बिहार के कटिहार में एक दूल्हा अपनी शादी में नशे की हालत में पहुंच गया। लड़की पक्ष दूल्हे को नशे ...और पढ़ें

जब शराब के नशे में मंडप पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ये कदम; हर कोई रह गया हैरान
जब शराब के नशे में मंडप पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ये कदम; हर कोई रह गया हैरान

संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। नशे में धुत लड़के को देखकर लड़की तथा उसके स्वजनों ने मंडप पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। मामला कुरसेला प्रखंड के तीनघरिया या स्थित ऑडिटोरियम भवन में रविवार की रात आयोजित शादी समारोह का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरसेला प्रखंड के बसुहार मजदिया गांव निवासी दूध व्यवसायी विनोद कुमार जायसवाल की पुत्री की शादी भागलपुर के आदर्श ग्राम सुल्तानगंज निवासी अरविंद चौधरी के पुत्र मनजीत चौधरी से तय हुई थी।

वधु पक्ष के लोगों को हुई शंका

निर्धारित तिथि के अनुसार, दोनों की शादी 28 अप्रैल को कुरसेला प्रखंड स्थित ऑडिटोरियम भवन में होना थी। देर रात तक बरात नहीं पहुंचने पर वधु पक्ष के लोगों को कुछ शंका हुई। लड़के के नशे की हालत में होने के कारण देर होने की बात पता चली।

सोमवार सुबह-सुबह बरात पहुंची। दुल्हा मनजीत चौधरी शराब के नशे में धुत था। लड़के को नशे में देख लड़की व उसके माता-पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते शादी की सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। विवाह समारोह स्थल पर सन्नाटा पसर गया।

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सभी बराती फरार हो गए। सिर्फ दूल्हा तथा माता-पिता एवं उनके सगा संबंधी ही ऑडिटोरियम भवन में रहे। आक्रोश में आकर लड़की के माता-पिता एवं उनके सगे संबंधियों ने लड़के एवं उनके माता-पिता को ऑडिटोरियम भवन में ही कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा।

हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार के दिनभर चलता रहा। तब लड़की पक्ष के द्वारा समझौता हुआ कि शादी के डेकोरेशन, भोज आदि का खर्च लगभग 4.30 लाख रुपया भुगतान करें। इसके बाद ही लड़का व वर पक्ष को जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, इस बार अपने ही विधायक को बोल दी ये बात

ये भी पढ़ें- Bihar Land Dispute: भूमि विवाद में चाची और चचेरी बहन पर फेंका तेजाब, चाचा का तोड़ा दांत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।