यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विस चुनाव में कांग्रेस-RJD को कितनी आएंगी सीटें? विजय सिन्हा ने कर दी भविष्यवाणी; पप्पू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में यह क्लियर क ...और पढ़ें

HighLights
- रुपौली में पप्पू यादव कोई फैक्टर ही नहीं हैं- विजय सिन्हा
- विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव का सपना तार-तार हो रहा
- राजद और कांग्रेस का वोट पाकर पप्पू यादव जीते हैं चुनाव
संवाद सहयोगी, कटिहार। Bihar Politics In Hindi रुपौली विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) चुनाव प्रचार में जाने के क्रम में कुछ देर के लिए कटिहार में रुके थे। इस दौरान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव में पूर्णिया लोकसभा सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) का समर्थन कोई फैक्टर है ही नहीं।
इसी लोकसभा चुनाव में वह राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) के खिलाफ जनता के वोट से सांसद बने हैं। ऐसे में अगर फिर से वह इस धारा में लौटते हैं तो उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद गठबंधन 25 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी।
लालू यादव को लेकर विजय सिन्हा ने कही ये बात
डिप्टी सीएम ने देश में मध्यावधि चुनाव को लेकर लालू यादव (Lalu Yadav) के कथित भविष्यवाणी पर जवाब देते हुए कहा कि उनका सपना तार तार हो रहा है, जिस कारण लालू यादव डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव में फिर 2010 जैसी हीं हालत राजद-कांग्रेस गठबंधन की होगी।