यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: बिल्डिंग के ठेकेदार को मकान मालिक ने छत से नीचे फेंका, फिर ईंट से कुचल दिया, मौके पर मौत
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के समीप विजय नगर में भवन निर्माण का बकाया राशि मांगने गए ठेकेदार गरभैली निवासी मो. आसिन को मकान मालिक बबलू उर् ...और पढ़ें

संवाद सूत्र,कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के समीप विजय नगर में भवन निर्माण का बकाया राशि मांगने गए ठेकेदार गरभैली निवासी मो. आसिन को मकान मालिक बबलू उर्फ लक्ष्मी ने प्रथम तल से नीचे फेक दिया गया। जिससे ठेकेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर मकान मालिक नीचे उतरकर घायल ठेकेदार को ईंट से प्रहार कर और भी जख्मी कर दिया।
घटना स्थल पर ठेकेदार की मौत हो गई। अन्य मजदूरों द्वारा अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही मृतक के स्वजन व पांच दर्जन से अधिक मजदूर सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया।
आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को 15 लाख मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के चचेरे भाई मो. दाउद ने कहा कि उनका भाई घर निर्माण कार्य में ठेकेदारी करता हैं। दुर्गा स्थान के विजय नगर निवासी बबलु उर्फ लक्ष्मी का घर निर्माण करता था।
इस एवज में रूपया बकाया था। बकाया राशि मांगने मंगलवार को आसीन मकान मालिक के घर पहुंचा था। छत पर निर्माण चल रहा था। छत पर ही मकान मालिक बबुल व ठेकेदार मृतक के बीच बकाया रूपया को लेकर नोंक झाेंक होने लगा। इसी बीच बबलु ने ठेकेदार को छत से नीचे फेंक दिया।
खबरें और भी
छत से गिरने के बाद भी मकान मालिक ने नीचे उतर कर सिर पर ईंट से वार कर दिया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें