Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan: 'गाली कांड' को अभी नहीं भूले चिराग पासवान, 4 दिन बाद फिर छलका दिल का दर्द!

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:00 PM (IST)

    लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान जमुई गाली कांड को नहीं भूले हुए। घटना को 4 दिन हो चुके हैं लेकिन सोमवार को उन्होंने फिर से गाली कांड पर बात की ...और पढ़ें

    'गाली कांड' को अभी नहीं भूले चिराग पासवान, 4 दिन बाद फिर छलका दिल का दर्द! (फाइल फोटो)
    'गाली कांड' को अभी नहीं भूले चिराग पासवान, 4 दिन बाद फिर छलका दिल का दर्द! (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, मनिहार (कटिहार)। सोमवार को मनिहारी रेलवे मैदान में एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

    सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंजय साह तथा मंच संचालन लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने किया। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी ने देश दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है।

    'राजद के लोग गाली-गलौज पर उतर आए हैं...'

    उन्होंने कहा कि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। 1990 का जंगलराज का हाल सभी को पता है। उन्होंने कहा की राजद के लोग गाली-गलौज पर उतर आए हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति नहीं बदली। यह काम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने 26 अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की लोगों से अपील की।

    खबरें और भी

    कांग्रेस-राजद पर बरसे मांझी

    हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद व कांग्रेस के पास देश के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। दोनों ही दल समाज को जाति के नाम पर बांटने के साथ परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

    'लालटेन की लौ से...'

    राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लालटेन की लौ से मोबाइल चार्ज नहीं होता। उन्होंने कहा कि तेजस्वी नौकरी देने की बात कह रहे हैं। जबकि उस वक्त भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री थे। उन्हीं के दिशा निर्देश में यह संभव हुआ।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद्र गोस्वामी ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अशफाक करीम, एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी, शंभू कुमार सुमन, शमीम इकबाल, समरेंद्र कुणाल, पंचानंद पोद्दार, बलराम पोद्दार, गोपाल सिंह, राजेश रजक, संगीता देवी, देवेन शर्मा आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हमारी ही मूर्खता से वो...', Lalu Yadav को लेकर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार; सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव के साथ आया ये दिग्गज नेता, नेशनल टाइगर पार्टी ने भी दिया समर्थन