Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katihar News: कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना का किया शुभारंभ, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

    Updated: Thu, 29 May 2025 03:15 PM (IST)

    कटिहार में कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाना है। जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि इस योजना ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने लॉन्च की माई बहन मान योजना
    कांग्रेस ने लॉन्च की माई बहन मान योजना

    HighLights

    1. कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना शुरू की
    2. महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये प्रति माह

    संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं महिला जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस कार्यालय में माई बहिन मान योजना लॉन्च किया। जिसमें दर्जनों की संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिला शामिल हुईं।

    इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाएं हैं। कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर-घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी।

    साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बताएंगे की बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बहनों को माई बहिन मान योजना से जुड़ी जानकारी दिया गया।

    इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी महागठबंधन शासित राज्य में माई बहिन मान योजना का शुभारंभ किया है। आने वाले विधान सभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार में भी माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रति माह दिया जाएगा, जिसके लिए आज से योजना के लॉन्चिंग के साथ महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं, इस अवसर पर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव ने बताया कि आज बिहार के साथ कटिहार जिले में मनिहारी से महिलाओं के लिए माई बहिन मान योजना का शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मिस्ड कॉल देकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है।

    इसके लिए 8800023525 पर मिस्ड कॉल करें। इस अवसर पर जिला महिला उपाध्यक्ष निखत परवीन, जिला महासचिव नूरी खातून, मनिहारी नगर के वार्ड संख्या 03 के पार्षद सुल्ताना प्रवीण, बेबी देवी, सावित्री देवी, भारती देवी, राधिका देवी, रेशमा देवी आदि मौजूद रहे।