यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नशे में धुत्त पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग, लोग जुटे तो भागा; बीवी को जिंदा जलाने की दे गया धमकी
Katihar News पति-पत्नी के आपसी विवाद में नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी। जख्मी के के चिल्लाने पर स्वजन व पड़ोस के लोग पहुं ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपी पति ने की हैं तीन शादियां
- पत्नी पर शक करता है आरोपी
संवाद सूत्र, बारसोई, कटिहार। Husband Burns Private Part Of Wife In Katihar: पति-पत्नी के आपसी विवाद में नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी। जख्मी के के चिल्लाने पर स्वजन व पड़ोस के लोग पहुंचे। लोगों को जुटता देख आरोपित पति फरार हो गया।
भागते वक्त पति ने पत्नी को लौटकर आने के बाद जिंदा जला देने की धमकी दी। गंभीर रूथिति में जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को रेफर कर दिया।
आरोपी की बहन ने बताई भाई की करतूत
बारसोई नगर पंचायत स्थित एक गांव के युवक ने सोमवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर मारपीट की। नशे की हालत में पति ने लकड़ी में कपड़ा लपेटकर अपनी पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी।
पीड़िता की जेठानी ने बताया कि उनका देवर अक्सर नशे में रहता है। इस बात को लेकर अक्सर विवाद व मारपीट भी होती थी।
आरोपित की बहन ने भी अपने भाई पर ही दोष मढ़ा। बताया गया कि आरोपित ने तीन शादियां की है। वह अपनी पत्नी को शक की नजर से देखता था।
पीड़िता ने दिया बयान
इलाजरत पीड़िता ने बताया कि मेरे पति द्वारा जान से मारने की नीयत से मेरे गुप्तांग को बुरी तरह से जला दिया। तथा अक्सर मेरे साथ मारपीट करता रहता है। स्वजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
खबरें और भी
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है तथा बेहतर इलाज के लिए कटिहार भेजा गया है।
यह भी पढे़ें- CM साहब, बिटिया के नाम जमा कराए थे 85 हजार! पर खाते में एक पैसा नहीं, अधिकारी को देख नीतीश बोले- जै मिलीभगत है