BSEB 12th Topper: किसान की बेटी का कमाल, इंटर साइंस में बनीं जिला सेकंड टॉपर, IAS बनने का है लक्ष्य
कटिहार जिले के बभनी गांव की ज्योति कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा 2026 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाली ज् ...और पढ़ें

किसान की बेटी का कमाल
HighLights
ज्योति कुमारी बिहार इंटर साइंस में जिला सेकंड टॉपर बनीं।
किसान की बेटी ज्योति का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है।
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की यह शानदार सफलता।
संवाद सूत्र, फलका। प्रतिभा न तो किसी परिचय की मोहताज होती है और न ही संसाधनों की कमी हौसलों को रोक पाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है। रहटा पंचायत के बभनी गांव की बेटी ज्योति कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में ज्योति ने पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
ज्योति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। इससे पहले मैट्रिक परीक्षा में भी उन्होंने जिला टापर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब इंटर साइंस में सेकंड टॉपर बनकर उन्होंने अपनी निरंतर सफलता को बरकरार रखा है।
आईएएस अधिकारी बनना चाहती है ज्योति
साधारण किसान परिवार से आने वाली ज्योति, किसान सुनील यादव की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए ज्योति ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। वह प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं। ज्योति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरुजनों को दिया।
पूरे इलाके में खुशी की लहर
उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। जैसे ही उनके सेकंड टापर बनने की खबर गांव पहुंची। पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
इसके अलावा भंगहा की सायानी प्रिया ने 397 अंक, सोनल कुमारी ने 453 अंक तथा बरेटा की सांभवी कुमारी ने 347 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की और अपने परिवार का नाम रोशन किया।