25 दिनों तक कटिहार-बारसोई का ट्रैफिक बंद, SH-98 पर ROB निर्माण को लेकर वाहनों की नो-एंट्री, वैकल्पिक मार्ग जान लें
Barsoi ROB Construction: बारसोई रेलवे स्टेशन के पास SH-98 पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के कारण 4 से 29 सितंबर ...और पढ़ें

Barsoi ROB Construction: बारसोई स्टेशन के पास SH-98 पर आरओबी निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, 4 से 29 सितंबर तक बदला रूट
HighLights
SH-98 पर ROB निर्माण हेतु भारी वाहनों पर रोक।
4 से 29 सितंबर तक 25 दिनों का प्रतिबंध प्रभावी।
वैकल्पिक मार्ग गुलाबबाग से कदवा-सोनैली निर्धारित।
संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार)। Barsoi ROB Construction: बारसोई रेलवे स्टेशन के निकट राज्य उच्च पथ संख्या-98 (SH-98) पर मानमन रेल फाटक के स्थान पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के मद्देनजर भारी वाहनों के परिचालन पर 25 दिनों तक पूर्ण रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध आगामी 4 सितंबर से प्रभावी होकर 29 सितंबर तक लागू रहेगा। आरओबी निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के द्रुत गति से पूरा कराने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है।
बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राजू कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य उच्च पथ संख्या-98 के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य के तहत मानमन रेलवे फाटक (एलसी नंबर एसके-367) के बदले आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है।
बारसोई स्टेशन के निकट SH-98 पर मानमन रेल फाटक (LC संख्या SK-367) के स्थान पर बन रहे आरओबी के कारण भारी वाहनों का परिचालन 25 दिनों के लिए बंद
4 सितंबर से 29 सितंबर तक 6 चक्का या उससे अधिक पहिए वाले वाहनों के प्रवेश पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; एसडीएम राजू कुमार ने जारी किया आदेश
रेलवे स्पैन के पियर कैप निर्माण और स्लैब ढलाई कार्य को तेजी से पूरा कराने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
बारसोई, आबादपुर, सालमारी और आजमनगर जाने वाले भारी वाहन अब गुलाबबाग से कदवा-सोनैली रूट का करेंगे उपयोग
निर्माण एजेंसी ने सूचित किया है कि रेलवे स्पैन के पियर कैप और रेल लाइन के ऊपर स्लैब ढलाई के दौरान भारी वाहनों के निरंतर आवागमन से कार्य बाधित हो रहा है। इसके मद्देनजर सुरक्षात्मक एहतियात बरतते हुए 6 चक्का या उससे अधिक पहिए वाले सभी भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से 29 सितंबर तक रोक लगाई गई है।
भारी वाहनों के लिए बदला गया रूट
एसएच-98 सीधे बलरामपुर के समीप पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला स्थित टुनी डिग्घी बाजार में नेशनल हाईवे से जुड़ती है, जहां से होकर अधिकांश भारी वाहन बारसोई क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। अब नो-एंट्री लागू होने के बाद बारसोई, आबादपुर, सालमारी, आजमनगर सहित आसपास के बाजारों तक मालवाहक और भारी वाहनों को पहुंचाने के लिए मुख्य रूप से पूर्णिया के गुलाबबाग से कदवा, सोनैली होकर जाने वाला मार्ग ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प बचा है।
यद्यपि दालकोला के पास से तेलता मुख्यालय होते हुए बारसोई आने वाली एक ग्रामीण सड़क भी मौजूद है, किंतु वह काफी संकीर्ण और खस्ताहाल है। ऐसे में उस जर्जर रास्ते से भारी वाहनों का गुजरना जोखिम भरा साबित हो सकता है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की है।
