Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शर्मनाक घटना: किशोर के सिर पर फेरा उस्तरा, फिर जबरन मांग में भरवाया सिंदूर; SP बोले- एक्शन लेंगे

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:10 PM (IST)

    कटिहार के कुरसेला में ग्रामीणों ने एक किशोर को अपमानित कर जबरन एक बच्ची से उसकी शादी करा दी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच कर ...और पढ़ें

    शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

    शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार बसे एक गांव में इंसानियत और कानून दोनों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने 12 वर्षीय किशोर को भीड़ के बीच अपमानित किया।

    इसके बाद बाल विवाह कानून को ठेंगा दिखाते हुए जबरन उसकी शादी उसके साथ पकड़ी गई बच्ची से करा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

    गांव के वार्ड सदस्य ने बताया कि दोनों बच्चे आपत्तिजनक स्थिति में थे, ऐसा कुछ लोगों ने आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। लड़के का सिर आधा मूंड दिया और उसे काफी अपमानित किया। इसके बाद वहां और ग्रामीण जमा हो गए।

    जबरन बच्ची की मांग में सिंदूर डलवाया

    कुछ ग्रामीणों ने कहा कि दोनों की सजा पूरी नहीं हुई है। इनकी शादी करा देनी चाहिए। तब तक वहां पूरा गांव जमा हो चुका था, महिलाएं और बच्चे तक। लोगों ने लड़के से जबरन बच्ची की मांग में सिंदूर डलवाया। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को किशोर के साथ उसके घर भेज दिया।

    खबरें और भी

    प्रसारित वीडियो में किशोर को हंसते हुए लड़की को लेकर जाते देखा जा रहा है और बच्ची सकुचा रही है। इसी संदर्भ में प्रसारित हो रहे एक अन्य वीडियो में बालक आपनी उम्र 16 वर्ष बता रहा है, जबकि ग्रामीणों द्वारा उसे 12 वर्ष का बताया जा रहा है।

    हालांकि, दोनों की वास्तविक उम्र का सत्यापन प्रशासनिक जांच और दस्तावेज के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।

    क्या बोले अभिभावक?

    इधर, लड़की व लड़के के अभिभावकों का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में बाद में पता चला। यदि बच्चों ने कोई गलती कर दी तो शादी करवाना इस समस्या का समाधान नहीं है। ग्रामीणों के दबाव में यह शादी करवाई गई। इसे वे नहीं मानते हैं।

    उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रताड़ित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रसारित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित घटना को लेकर जांच करवा ली गई है। आरोपित चिह्नित कर लिए गए हैं। मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

    घटना को लेकर प्रसारित वीडियो की जांच करवा ली गई है। आरोपितों की पहचान भी कर ली गई है। वीडियो में जितने लोग दिख रहे हैं, सभी पर केस कर कार्रवाई की जाएगी। - शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

    मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम को अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार सुबह दोनों बच्चों को रेस्क्यू किया जाएगा। इन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस से भी अनुरोध किया जाएगा। - भवानी कुमारी, कोऑर्डिनेटर, राहत, कटिहार