Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katihar: कटिहार में महिला से छेड़खानी युवक को पड़ी भारी, गांववालों ने गंजा करके गले में पहनाई चप्पल की माला

    By Rajeev ChoudharyEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 08:23 PM (GMT+05:30)

    कटिहार में महिला से छेड़खानी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने उस युवक को जमकर पीटा। इसके बाद युवक का सिर मुंडवाया और उसके ...और पढ़ें

    कटिहार में महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक को जमकर पीटा
    कटिहार में महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक को जमकर पीटा

    HighLights

    1. सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत पिपरिया टोला का मामला
    2. छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने भी पीड़ित महिला पर लगाया आरोप

    संवाद सूत्र, सेमापुर (कटिहार)। बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला से छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पहले जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और गले में चप्पल की माला पहना दी।

    मारपीट की इस घटना के दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की है। मामला सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत पिपरिया टोला का बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई थी।

    घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक उसके घर में घुस गया और उस महिला के साथ छेड़खानी की। वहीं, पकड़े जाने पर आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पहले बुरी तरह से पीटा।

    इसके बाद युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और फिर उसके गले में चप्पलों की माला बनाकर पहना दी। इस मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया।

    आरोपी बोला- महिला ने फोन करके बुलाया था

    वहीं, इस मामले में आरोपी युवक आनंद कुमार का कहना है कि महिला ने उसे फोन करके बुलाया था। उसके बुलाने पर ही वह घर पर पहुंचा था। आरोपी ने कहा कि ग्रामीणों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर मुझे जमकर पीटा।

    खबरें और भी

    आरोप है कि घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपित युवक उसके मिल पर आटा-चक्की कुटने आता था। इस दौरान उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे कॉल करके फोन पर अश्लील बात करता था।

    पीड़िता ने कहा कि उसने आरोपी को कई बार समझाया था। परंतु आरोपी युवक पीड़िता को ही किसी को भी नहीं बताने के लिए धमकी दिया करता था। ऐसा करने पर अंजाम भुगतने की बात कहता था।

    पुलिस ने थाने से युवक को छोड़ा

    घटना के बाद मौके पर सरपंच सतेन्द्र दास जिला पार्षद प्रतिनिधि साबिर खान पहुंचे थे। उन्होंने घटना की जानकारी सेमापुर ओपी को दी।

    घटना के बारे में ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि थाने में ना तो महिला की तरफ से कोई आया ना ही आरोपी युवक की ओर से कोई शिकायत की गई है। शिकायती आवेदन देने से इनकार करने पर युवक को छोड़ दिया गया है।