विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katihar Crime: कुख्यात अपराधी मोहना ठाकुर की ड्रोन से ली जाएगी टोह, दियारा क्षेत्र में ही छिपे होने का अनुमान

By Neeraj KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 28 Sep 2023 04:32 PM (GMT+05:30)

बिहार के कटिहार जिले में गैंगवार की घटना का मुख्य आरोपित कुख्यात मोहना ठाकुर अब तक पुलिस की गिरफ्त से ...और पढ़ें

गैंगवार के फरार आरोपित कुख्यात मोहना ठाकुर की ड्रोन से ली जाएगी टोह
गैंगवार के फरार आरोपित कुख्यात मोहना ठाकुर की ड्रोन से ली जाएगी टोह

HighLights

  1. कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कुख्यात अपराधी
  2. गैंगवार की घटना के बाद से फरार है 50 हजार का इनामी अपराधी

नीरज कुमार, कटिहार: बरारी के डहरा दियारा में पिछले वर्ष दिसंबर माह में हुई गैंगवार की घटना के फरार मुख्य आरोपित कुख्यात मोहना ठाकुर की टोह में ड्रोन की मदद ली जाएगी। बताया जा रहा है कि मोहना ठाकुर दियारा में छिपा हुआ है।

कई बार छापामारी में पुलिस व एसटीएफ को चकमा देकर वह फरार हो चुका है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से जहां पुलिस को सर्च आपरेशन में चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा बाढ़ नहीं आने से दियारा में पानी का फैलाव बहुत कम हुआ है।

इस कारण मोहना को एक तरह से पुलिस की गिरफ्त से बचे रहने मदद भी मिल रही है। दियारा में कसाल की घनी झुरमुट के बीच छोटी झोपड़ी बनाकर मोहना के छिपे होने की बात भी कही जा रही है।

इसको लेकर पुलिस ने अब ड्रोन से कुख्यात की टोह लेने की योजना बनाई है। मोहना पर अभी 50 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का प्रस्ताव भेजा है।

मोहना का सुराग के लिए ड्रोन की ली जाएगी मदद

दियारा का कुख्यात फरार अपराधी मोहना ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर सुराग पाने को लेकर ड्रोन की मदद ली जाएगी। गंगा नदी के दियारा इलाके में कसाल का घना झुरमुट होने के कारण पुलिस छापामारी के दौरान अपराधियों को इसमें छिपने में मदद मिलती है।

कसाल की घनी झाड़ियों में रेेंगकर इस पार से उस पार होने में दियारा के अपराधियों को महारत हासिल होती है। अपराधियों के विशाल व घनी झुरमुट में चले जाने पर पुलिस को भी पकड़ने में मशक्कत उठानी पड़ती है। बताया जा रहा है कि घनी झाड़ियों में झोपड़ी में रात के समय शरण लेते हैं।

यह भी पढ़ें- मोहना ठाकुर गैंग के चार शूटर गुजरात से गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

किसानों से अब भी मांगी जाती है रंगदारी

पुलिस की नजर में फरार मोहना ठाकुर के अब भी दियारा इलाके में देखे जाने की बात कही जा रही है। दियारा इलाके में अपना वर्चस्व बनाए रखने को लेकर मोहना ठाकुर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों से किसानों से फसल बोआई व कटाई के एवज में रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-  दियारा छोड़ कुख्यात अपराधी मोहना ठाकुर ने झारखंड में ली शरण! पुलिस को दो बार दे चुका है चकमा

जलस्तर में कमी आने के बाद गंगा से ऊपर आई जमीन पर अपराधियों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है। वहीं दियारा के पशुपालकों से मवेशी चराने के एवज में भी रंगदारी वसूली जाती है।

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान कई बार मोहना पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। गैंगवार के आराेपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनाम की राशि दो लाख करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। पुलिस जल्द ही फरार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल होगी।

जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, कटिहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।