Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '20 तक पहाड़ा याद है; जरा सुनाओ... वाह', कक्षा 2 का छात्र और इतना याद, कटिहार DM ने बच्चों से खुलकर की बात

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:38 PM (GMT+05:30)

    कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी के मध्य विद्यालय काटाकोश का औचक निरीक्षण किया, जहाँ वे बच्चों के साथ मिड-डे मील में शामिल हुए। उन्होंने एक क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण।

    2. बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे मील, की बातचीत।

    3. कक्षा 2 के छात्र ने 20 तक पहाड़ा सुनाकर किया प्रभावित।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। "कल स्कूल आए थे? मिड-डे मील में क्या खाने को मिला था? अच्छा, किस क्लास में पढ़ते हो... गणित में पहाड़ा (Table) याद है? अरे वाह, बीस तक याद है! जरा सुनाओ तो..."

    यह किसी शिक्षक की क्लास नहीं, बल्कि कटिहार के जिलाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी का अंदाज़ था, जो ज़मीन पर बच्चों के साथ बैठकर उनसे बतिया रहे थे। मौका था मंगलवार को मनिहारी प्रखंड के मध्य विद्यालय काटाकोश के औचक निरीक्षण का, जहाँ डीएम साहब के अचानक पहुंचने से स्कूल में हड़कंप मच गया, लेकिन बच्चों के चेहरे खिल उठे।

    थाली सजी तो साथ बैठ गए डीएम साहब, प्रभारी के कलेजे की धड़कनें तेज

    निरीक्षण के दौरान जब बच्चों के लिए दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) परोसा गया, तो डीएम आशुतोष द्विवेदी प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे बच्चों के बीच टाट-पट्टी पर बैठ गए। डीएम साहब को अपने संग भोजन करता देख बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। इस दौरान स्कूल प्रभारी और अन्य शिक्षक उन्हें घेरे खड़े थे। ज़ाहिर है, जिले के सबसे बड़े अधिकारी के सामने मेन्यू और व्यवस्था की पोल खुलने का डर था, जिससे स्कूल प्रभारी के कलेजे की धड़कनें तेज होना स्वाभाविक था। हालांकि, उन्होंने डीएम के हर तीखे और मीठे सवाल का जवाब बखूबी दिया।

    '20 तक पहाड़ा याद है? जरा सुनाओ... वाह!', कक्षा 2 के छात्र का टैलेंट देख गदगद हुए कटिहार DM, बच्चों संग की खुलकर बात 

    कक्षा दो के छात्र ने जीत लिया डीएम का दिल

    भोजन करते हुए डीएम साहब ने अपने बगल में बैठे कक्षा दो के एक छोटे से छात्र से बातचीत शुरू की। डीएम ने जब उससे गणित का टेस्ट लिया और पहाड़े के बारे में पूछा, तो बच्चे ने बिना झिझके और बिना डरे तड़ातड़ 20 तक का पहाड़ा सुना दिया। दूसरी क्लास के बच्चे का यह बेहिचक आत्मविश्वास देखकर डीएम साहब बेहद खुश हुए। उन्होंने न सिर्फ बच्चे की पीठ थपथपाई, बल्कि स्कूल के गणित शिक्षक की पीठ भी थपथपाई।

    Katihar DM Surprise School Visit Mid-Day Meal Student Test (1)

    भोजन की तारीफ और भविष्य का वादा

    थाली साफ करने के बाद डीएम ने भोजन की गुणवत्ता की जमकर सराहना की और कहा, "खाना वाकई बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक है।" उन्होंने बच्चों से उनके पाठ्यक्रम, किताबों और पढ़ाई-लिखाई को लेकर लंबी बात की और उन्हें रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। डीएम साहब ने बच्चों से मुस्कुराते हुए वादा किया, "तुम लोग ऐसे ही मन लगाकर पढ़ो, मैं भविष्य में फिर तुमसे मिलने स्कूल आऊंगा।"

    खबरें और भी

    Katihar DM Surprise School Visit Mid Day Meal Student Test

    अधिकारियों की पूरी फौज रही मौजूद

    इस औचक निरीक्षण के दौरान सिर्फ डीएम साहब ही नहीं, बल्कि जिले के आला अधिकारियों का पूरा अमला स्कूल प्रांगण में मुस्तैद था। मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त (DDC) अमित कुमार, मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) और कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।