Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कट‍िहार : गंगा में दिखी डाल्फिन, नदी की पारिस्थितिकी और जल गुणवत्ता का अच्छा संकेत

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 10:03 PM (IST)

    अपर समाहर्ता कुमार धनंजय ने मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीआ ...और पढ़ें

    कट‍िहार में गंगा घाट पर डॉल्‍फ‍िन म‍िलने की संभावना।

    कट‍िहार में गंगा घाट पर डॉल्‍फ‍िन म‍िलने की संभावना।

    संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार)। मनिहारी गंगा घाट का आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता कुमार धनंजय ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाट पर व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ टीम से विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।

    कुमार धनंजय ने कहा कि माघी पूर्णिमा पर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल दो एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है। ये टीमें सतत निगरानी में लगी हुई हैं और किसी भी आपात स्थिति में तत्पर हैं। उन्होंने एसडीआरएफ टीम के लिए भवन सुनिश्चित करने हेतु यथाशीघ्र भूमि चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    इस मौके पर गंगा तट पर आयोजित यज्ञ स्थल और मेला का भी निरीक्षण किया गया। अपर समाहर्ता ने नाव संचालन के दौरान सरकार के निर्देश और आपदा प्रबंधन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी अधिकारियों को सतर्क रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    जायजे के दौरान गंगा नदी में कई डाल्फिन भी देखे गए, जो नदी की पारिस्थितिकी और जल गुणवत्ता की अच्छी स्थिति का संकेत हैं। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान, अंचल कर्मी मंटू कुमार, नगर कर्मी रिजवान और शैलेश भी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    अपर समाहर्ता ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के सहज और सुरक्षित दर्शन के लिए सभी व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा ताकि माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरा न हो।

    डॉल्फिन जलीय स्तनधारी जीव हैं, जो नदियों और समुद्रों में पाए जाते हैं। गंगा नदी की डॉल्फिन (Platanista gangetica) भारत में राष्ट्रीय संरक्षण के अंतर्गत आती है। यह नदी की पारिस्थितिकी और जल गुणवत्ता का संकेत है। डॉल्फिन सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं, अक्सर झुंड में रहती हैं।