Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में ससुराल आए पति ने पत्नी की काट दी नाक, मोबाइल में दूसरी महिला के साथ वीडियो से खुला राज

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 06:05 PM (IST)

    कटिहार के कुम्हरी गांव में घरेलू विवाद के चलते पति मिथलेश चौधरी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा देवी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की ...और पढ़ें

    कट‍िहार में आपसी घरेलू व‍िवाद।

    कट‍िहार में आपसी घरेलू व‍िवाद।

    HighLights

    1. ससुराल में पति ने शराब के नशे में पत्नी से मारपीट की।

    2. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया।

    3. गिरफ्तार पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

    संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार)। कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की शिकायत पर कदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    मोबाइल में वीडियो देखने के बाद शुरू हुआ विवाद

    पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि उन्हें अपने पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने की जानकारी मोबाइल में मौजूद एक वीडियो से मिली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूजा देवी के अनुसार उनकी शादी वर्ष 2017 में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत निवासी मिथलेश चौधरी से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी चंडीगढ़ में रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं।

    छह माह पहले मायके छोड़ गया था पति

    दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर विवाद बढ़ने के बाद करीब छह माह पहले मिथलेश चौधरी अपनी पत्नी को उसके मायके कुम्हरी गांव छोड़कर चला गया था। तब से पूजा देवी अपने मायके में ही रह रही थी। बताया गया कि होली के मौके पर मिथलेश चौधरी कुम्हरी गांव आया था। इसी दौरान रविवार को पति-पत्नी के बीच फिर से उसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

    विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट

    आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मिथलेश चौधरी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना के बाद घायल पूजा देवी ने कदवा थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

    मामले की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मिथलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत निवासी के रूप में हुई है। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।