विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकल से ग्लोबल हुआ कटिहार का मखाना, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा मखाना ठेकुआ का स्वाद

Published: Wed, 12 Aug 2026 02:30 PM (IST)

कटिहार के मखाना उत्पादों को अब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक बाजार मिलेगा। यह पहल ...और पढ़ें

कटिहार के मखाना उत्पादों को मिलेगा नया आयाम, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से वैश्विक पहचान (AI Generated Image)

कटिहार के मखाना उत्पादों को मिलेगा नया आयाम, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से वैश्विक पहचान (AI Generated Image)

HighLights

  1. मखाना उत्पादों को अमेजन, फ्लिपकार्ट पर बेचने की तैयारी।

  2. किसानों, उत्पादकों को वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी।

  3. स्वतंत्रता दिवस पर तीन मखाना बिक्री केंद्र खुलेंगे।

प्रदीप गुप्ता, कटिहार। मखाना के लिए देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुके कटिहार के स्थानीय उत्पादों को अब वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिले में उत्पादित मखाना और इससे तैयार विभिन्न उत्पादों को अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे स्थानीय किसानों, उत्पादकों और छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों की पहुंच जिले और राज्य से बाहर देश-विदेश के बाजार तक बनाने का अवसर मिलेगा। जिले में मखाना से तैयार होने वाले उत्पादों की विविधता को आनलाइन बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, बड़े बड़े माल में भी इसकी बिक्री को लेकर पहल की जा रही है।

वर्तमान में यहां मखाना ठेकुआ, मखाना जलेबी, मखाना रस मलाई, मखाना खीर, मखाना पेड़ा सहित कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

प्रशासन का प्रयास है कि इन स्थानीय उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर ब्रांडिंग के साथ बड़े बाजार में पहुंचाया जाए। इधर, किसानों के समूह ने भी जटा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सिरसा नामक संस्था गठित की है।इसमें 12 सदस्य हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर मखाना के तीन सेंटर का होगा शुभारंभ:

जिला प्रशासन के पहल पर स्थानीय मखाना उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर, समाहरणालय परिसर व खादी इंपोरियम में मखाना उत्पादित समान की बिक्री सेंटर चालू करने की तैयारी चल रही है।

जिला कृषि विभाग द्वारा कटिहार रेलवे स्टेशन पर भी मखाना उत्पादों के साथ ठेकुआ, जलेबी और रस मलाई जैसे स्थानीय उत्पादों का स्टाल लगाने को लेकर डीआरएम से मिलकर इस ओर पहल करने की जा रही है।

कृषि विभाग की माने तो रेलवे स्टेशन पर स्टाल शुरू होने से बाहर से आने वाले यात्रियों तक जिले के स्थानीय उत्पाद पहुंच सकेंगे।

सरकारी कार्यालय व विद्यालय से मिल रहा ऑर्डर:

स्वतंत्रता दिवस पर मखाना से जिलेबी, मखाना ठेकुआ आदि का ऑर्डर मिलने लगा है। वर्तमान में दो समूह को जिला प्रशासन, कृषि विभाग से ऑर्डर मिला है।

वहीं, 25 सरकारी स्कूलों से 2000 पाकेट मखाना उत्पादित सामग्री का ऑर्डर स्वतंत्रता दिवस पर मिला है। वही दिन रात मखाना की मिठाई बनाने का कार्य चल रहा है।

जिले के उत्पादित मखाना को केवल कच्चे उत्पाद के रूप में बेचने के बजाय उससे तैयार वैल्यू एडेड उत्पादों को बाजार देने की पहल जिले के उत्पादकों के लिए अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिक्री की तैयारी को लेकर पहल की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे जिले के मखाना को वैश्विक बाजार उपलब्ध होने से किसान को फायदा होगा। - राजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार