Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, लेथ मशीन की दुकान से हथियार बरामद

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:10 PM (IST)

    कटिहार के बरारी में पुलिस ने लेथ मशीन की दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापामारी में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और भारी मात् ...और पढ़ें

    कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, लेथ मशीन की दुकान से हथियार बरामद

    कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, लेथ मशीन की दुकान से हथियार बरामद

    HighLights

    1. बरारी में लेथ मशीन की दुकान से मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी।

    2. एक आरोपी गिरफ्तार, जमीन के नीचे छिपाए हथियार मिले।

    3. देसी कट्टा, बंदूक और हथियार बनाने के उपकरण जब्त।

    संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार)। जिले के बरारी थाना में पुलिस व एसटीएफ की विशेष टीम ने गुरुवार को अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लेथ मशीन की दुकान की आड़ में सुजापुर में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

    छापामारी के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से बड़ी संख्या में हथियार, अर्द्धनिर्मित पुर्जे और हथियार बनाने की लेथ मशीन बरामद की गई।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा ने बरारी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजापुर में लेथ मशीन की दुकान की आड़ में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।

    सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विशेष टीम ने सुजापुर हाईस्कूल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित टीन के एक घर में संचालित लेथ मशीन की दुकान की घेराबंदी की।

    पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने का प्रयास किया जिसे टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरारी थाना क्षेत्र के कजरा निवासी मो. रिजाउल अंसारी, पिता मो. मुस्तकीन बताया।

    जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए थे हथियार

    पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद दुकान की तलाशी ली। साथ ही जमीन की खुदाई कर मिट्टी के अंदर बोरे में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए। बरामद सामान में एक दो नाली बंदूक, चार देसी कट्टा, तीन देसी कट्टा के अर्धनिर्मित बैरल, लोहे का फर्मा, लेथ मशीन समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण हैं।

    खबरें और भी

    पूर्व में भी सामने आ चुकी संलिप्तता

    एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित मो. रिजाउल अंसारी पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, वह निर्मित हथियारों को दियारा क्षेत्र में अपराधियों के बीच खपाने का काम करता था। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।