विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार महेश्वरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस की धूम; मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने फहराया तिरंगा, अफसरों का बढ़ा मान

Published: Sat, 15 Aug 2026 04:25 PM (IST)

कटिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह महेश्वरी एकेडमी परिसर में धूमधाम से मनाया गया, जहां प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ...और पढ़ें

महेश्वरी एकेडमी परिसर में पहली बार आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह; प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

महेश्वरी एकेडमी परिसर में पहली बार आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह; प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

HighLights

  1. कटिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस महेश्वरी एकेडमी में धूमधाम से मना।

  2. मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों को सम्मानित किया।

  3. राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा पूरा महेश्वरी एकेडमी परिसर।

संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। शहर स्थित ऐतिहासिक महेश्वरी एकेडमी परिसर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग सह कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत उपस्थित विशाल जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।

उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारी हुए सम्मानित

समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों के समर्पण की सराहना करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और आम नागरिकों में गजब का राष्ट्रभक्ति उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा।

देश के अमर बलिदानियों और राष्ट्र निर्माताओं को किया नमन

प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखना ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

जनप्रतिनिधि और जिले के आलाधिकारी रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक, जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ), नगर निगम की महापौर सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।