यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
1 महीने में 1 ही स्कूल से 35 पंखे चोरी, कुछ ही दूरी पर DM और SP का ऑफिस; हैरान करने वाला मामला
कटिहार के मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में एक महीने में 35 पंखे चोरी हो गए। प्रधानाध्यापक ने छह बार थाने में शिकायत दर्ज कराई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नह ...और पढ़ें

HighLights
- मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी से 35 पंखे चोरी
- एक महीने में छह बार थाने में शिकायत
- पुलिस जांच में जुटी, चोर फरार
विद्यालय में चोरी और शिकायत तिथिवार
-
29 अप्रैल 25: छह पंखे की चोरी। 3 0 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। -
06 मई 2025: दो पंखे की चोरी। सात मई को थाने में शिकायत। -
12 मई 25: छह पंखे की चोरी। 13 मई को शिकायत। -
18 मई 25: सात पंखे की चोरी। 19 मई को शिकायत। -
22 मई 25: दो पंखे की चोरी। 23 मई को शिकायत। -
25 मई 25: चार पंखे की चोरी। 26 को शिकायत।
30 अप्रैल से 26 मई तक नियमित रूप से मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में चोरों का आतंक है। इस दौरान विभिन्न वर्ग कक्ष से 35 पंखे की चोरी की गई है। छह बार चोरी की गई है और छह बार थाने में शिकायत दर्ज कराया गया हैं। - सुबोध प्रसाद, प्राचार्य मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी
विद्यालय में चोरी का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित थानेदार को मामले के निष्पादन को लेकर निर्देशित किया गया है। - वैभव शर्मा, एसपी कटिहार