Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, महानदी और गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर; कई गांवों के लोगों की बढ़ी टेंशन

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 03:31 PM (IST)

    Bihar News बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल में हुई बारिश ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में 4 ...और पढ़ें

    बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा (जागरण फोटो)
    बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
    2. पिछले 24 घंटों में महानंदा और गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है।

    संवाद सूत्र, अमदाबाद (कटिहार)। Katihar News: प्रखंड अंतर्गत गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। बताते चलें कि गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रत्येक वर्ष अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ तबाही मचाती है। बाढ़ के दौरान आवागमन, स्वास्थ्य, पशु चारा सहित कई तरह की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। मध्य जून से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है।

    पिछले 24 घंटों में महानंदा और गंगा के जलस्तर में वृद्धि

    पिछले 24 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में 46 सेमी तथा गंगा नदी के जलस्तर में तीन सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से नदी के तटवर्ती मेघु टोला,कीर्ति टोला, सूबेदार टोला आदि गांव के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। शुरूआती दौर में जलस्तर में वृद्धि होने से पानी का बहाव तेज होने के कारण कटाव भी तेज होता है। वहीं बाढ़ की समस्या होने पर नदी के समीप के गांव ही पहले प्रभावित होते हैं।

    गंगा नदी का जलस्तर 22.95 मीटर दर्ज किया गया

    हालांकि, अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा नदी में जहां आंशिक वृद्धि हुई है। गंगा नदी का जलस्तर 22.95 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं महानंदा नदी का जलस्तर में 46 सेमी वृद्धि के साथ 26.27 मीटर दर्ज किया गया है। लोगों का कहना है कि अभी बारिश नहीं हो रही है। बावजूद जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बारिश होने पर और तेजी से जलस्तर में वृद्धि होगी।

    ये भी पढ़ें

    Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज

    Prashant Kishor: 'प्रशांत किशोर तुरंत माफी मांगें', PK के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा; कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

    खबरें और भी