विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: राजद को मिल गया मौका, जदयू के सीनियर नेता ने शराब पीकर काटा बवाल; पुलिस ने उठाया

Published: Mon, 09 Jun 2025 03:45 PM (GMT+05:30)

कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने जदयू के जिला महासचिव राजेश कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए ...और पढ़ें

जदयू जिला महासचिव शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार (जागरण)
जदयू जिला महासचिव शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार (जागरण)

HighLights

  1. जदयू नेता राजेश कुमार शराब के नशे में गिरफ्तार
  2. मनिहारी पुलिस ने की देर रात गिरफ्तारी
  3. शराबबंदी पर राजद नेता ने उठाए सवाल

संवाद सूत्र, कटिहार। जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में जदयू के जिला महासचिव राजेश कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में शनिवार की देर रात की हुई।

ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मेडिकल भी कराया गया। बताया गया है कि जिला महासचिव मनिहारी स्थित शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वह मनिहारी थाना के बाघमारा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

जदयू के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने बताया कि राजेश जिला महासचिव हैं। उनको पार्टी से निष्कासित करने के लिए संगठन के प्रदेश नेतृत्व से अनुशंसा की जाएगी।

इधर, गिरफ्तारी पर राजद के पूर्व महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि इस सरकार में खुलेआम शराब की बिक्री होती है। सिर्फ नाम का शराब बंदी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'प्रशांत किशोर ने तो नीतीश कुमार की कुर्सी बचाई', जसुपा का जदयू विधायक पर पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।