Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कटिहार, भूमि विवाद में एक दर्जन घायल; पुलिस पर भी हमला

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 08:29 PM (IST)

    कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के हंसेली गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई जिसमें 12 लोग घायल हो गए। जमींदार और लालकार्ड धारकों के बीच जमीन प ...और पढ़ें

    भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में एक दर्जन जख्मी। (जागरण)
    भूमि विवाद में हुई गोलीबारी में एक दर्जन जख्मी। (जागरण)

    HighLights

    1. भूमि विवाद में गोलीबारी, दर्जन भर घायल |
    2. ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त |
    3. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच |

    संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। जिले के फलका थाना क्षेत्र रहटा पंचायत के हंसेली गांव में शनिवार को भूमि विवाद में जमकर कर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए।

    इसमें छह घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में हंसेली गांव निवासी प्रभात कुमार पासवान, सुरो ऋषि, वीण देवी, गीता देवी, शीला देवी, मनखुश कुमार पासवान, मिथुन ऋषि, सुभाष पासवान, रीना देवी, जीतो ऋषि, दिलीप पासवान, धोली देवी शामिल हैं।

    ग्रामीणों ने विलंब से घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    हालांकि, पुलिस गोलीबारी और हमला से इनकार कर रही है। घटना के बाद के संदर्भ में बताया जाता है कि जमींदार के जमीन पर लालकार्ड धारी लोगों का कब्जा था। शनिवार को जमींदार अपने लोगों के साथ पहुंचकर कब्जा करने का प्रयास किया।

    इसी को लेकर आक्रोश पनपा और विवाद हो गया। लालकार्ड धारियों ने जमींदार पक्ष पर मारपीट करने और गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 20 राउंड गोली चलाई गई। कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर विलंब से पहुंची।

    इधर, जमींदार पक्ष से सदय चौधरी ने आरोप लगाया कि कोर्ट द्वारा निर्णय के बाद प्रशासन ने कागज पर दखल कब्जा दिला दिया लेकिन, जमीन पर नहीं।

    इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही। घटना के बाद फलका थाना, कोढ़ा व पोठिया, कुरसेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    खबरें और भी

    गोलीबारी घटना की जांच की जा रही हे। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। - कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष फलका।