विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katihar News: कटिहार का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, 2024 से चल रहा था फरार; बड़े कांड में आ चुका है नाम

Published: Fri, 14 Mar 2025 01:48 PM (IST)

कटिहार की कोढ़ा पुलिस ने जिले के टाप 10 में शामिल फरार कुख्यात आराेपित को गिरफ्तार किया है। जिसे आवश्यक ...और पढ़ें

कटिहार में मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार (जागरण)
कटिहार में मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के कटिहार में मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ाया
  2. पुलिस को 2024 से थी इस क्रिमिनल की तलाश

संवाद सूत्र, गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। Katihar News: कोढ़ा पुलिस ने जिले के टाप 10 में शामिल फरार कुख्यात आराेपित को गिरफ्तार किया है। जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया की फरार आरोपित मु. मुन्ना मूसापुर कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपी ने कोढ़ा, फलका व अन्य थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं को अंजाम दिया था। जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में मामला दर्ज कर लिया गया था। अपराधी 2024 से ही फरार था। पुलिस के द्वारा तलाश किया जा रहा था।

वही कोढ़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अपराधी को कोढ़ा थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।

डकैती और अपहरण का दस साल का फरार आरोपी मुन्ना हेम्ब्रम गिरफ्तार

बांका के आनंदपुर थाना के बरमसिया गांव में वर्ष 2015 में अपहरण औऱ डकैती कांड के शातिर अपराधी मुन्ना हेम्ब्रम को 10 बर्ष बाद पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी पर जमुई जिले के झाझा में तीन औऱ आनंदपुर में एक मामला दर्ज है। साथ ही झारखंड के भी कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामला दर्ज है।

मुन्ना हेम्ब्रम की गिरफ्तारी के बाद बिहार सहित झारखंड के कई मामले से पर्दा उठने की संभावना है। आनंदपुर थाना के बरमसिया गांव निवासी प्रखंड शिक्षक दीपक रजक के घर रात के 12 बजे आठ दस की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर 25 हजार नकद जेवर सहित अन्य सामानों की लूट के साथ दीपक रजक का भी अपहरण कर लिया था।

काफी खोजबीन के बाद दीपक रजक को बरामद कर लिया गया था। उस मामले में दीपक रजक के पिता दामोदर रजक के आवेदन पर सोनू वर्णवाल,मंटू यादव सहित कई अन्य को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में आरोपित सभी आरोपी को जेल भी भेजा गया था, लेकिन मुन्ना हेम्ब्रम उसी समय से फरार चल रहा था। जिसकी खोज पुलिस लगातार कर रही थी। दस वर्ष बीत जाने के बाद 12 मार्च को पुलिस को जानकारी मिली कि मुन्ना हेम्ब्रम अपने घर आया है।

इसके बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार,सअनि मनोज कुमार,सिपाही वरुण कुमार और रोशन कुमार,सिंटू कुमार के सहयोग से मुन्ना हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे अपहरण और डकैती की घटना के बाद अन्य घटना के बारे में लगातार पूछताछ कर गुरुवार को बांका जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

Patna News: पटना के नौबतपुर में अंधाधुंध फायरिंग, एक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, 2 जख्मी

Bihar News: अब बिहार से यूपी की दूरी हो जाएगी कम, यहां बनने जा रही 6 लेन जीटी रोड; समय की होगी बचत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।